Root Care Foundation: रविवार को सामाजिक संगठन रुट केयर फाउंडेशन के 10 वर्ष पूरे होने पर दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया.
इस कार्यक्रम के माध्यम से रुट केयर फाउंडेशन द्वारा किए गए कार्य, चलाए जा रहे कार्यक्रम, विकसित समाज बनाने में संगठन की भूमिका को बताना था.
इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद व भोजपुरी गायक मनोज तिवारी शामिल हुए.
इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रुप में डॉ. प्रो. राजेश मल्होत्रा, आईपीएस विजय कुमार, भाजपा विधायक चंदन चौधरी, दिल्ली एम्स के एसोसिएट प्रोफेसर संदीप भोड़ीवाल, डॉ संध्या गुप्ता, दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के एसीपी महेंद्र मिश्रा, एम्स की सीनियर डॉक्टर सविता सप्रा, डॉ राजा राम महतो, डॉ रमाकांत यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के प्रतिनिधि के रुप में उनके सुपुत्र अविरल चौबे व प्रो. मुन्ना पांडे शामिल हुए.
रूट केयर फाउंडेशन के संस्थापक व दिल्ली एम्स में कार्यरत डॉ. मंजेश पांडे ने मुख्य अतिथि मनोज तिवारी समेत सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों से अवगत कराया.
साथ ही सभी अतिथियों ने रुट केयर फाउंडेशन के संस्थापक डॉ मंजेश पांडे सहित सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की, साथ ही आगे के लिए शुभकामनाएं दी.
इसके अलावा कलाकार संजोली पांडेय, शम्भू सोनी, विवेक पांडेय और दिव्या मौर्य द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया और कई बच्चों ने नृत्य और संगीत के माध्यम से वहां मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया.
साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में लोगों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए उनको सम्मानित भी किया गया.
ये भी पढ़ें- PM Modi ने श्रीनारायण गुरु को किया नमन, बोले- देश भेदभाव की हर गुंजाइश कर रहा खत्म
-भारत एक्सप्रेस
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बाद पूर्व सांसद सुभाषिनी अली और एनजीओ PUCL ने भी…
OTT Releases October 2: 2 अक्टूबर को Netflix, JioHotstar और ZEE5 समेत OTT प्लेटफॉर्म्स पर…
दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक…
सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय…
Gen Z Employee Viral Story: एक वायरल किस्से में CEO ने कर्मचारी को करियर में…
सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा पाए दोषी…