Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Modi ने श्रीनारायण गुरु को किया नमन, बोले- देश भेदभाव की हर गुंजाइश कर रहा खत्म

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनारायण गुरु और महात्मा गांधी की ऐतिहासिक मुलाकात के 100 वर्ष पूरे होने पर विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में भाग लिया. उन्होंने कहा कि देश अब भेदभाव की हर गुंजाइश को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

Mann Ki Baat

पीएम मोदी.

Edited by Akansha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनारायण गुरु को नमन किया है. नई दिल्ली के विज्ञान भवन में श्रीनारायण गुरु और महात्मा गांधी के बीच ऐतिहासिक बातचीत की शताब्दी समारोह बैठक आयोजित की गई है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी शामिल हुए. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं श्रीनारायण गुरु को नमन करता हूं और महात्मा गांधी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि हम एक ऐतिहासिक घटना को याद कर रहे हैं, जिसने न सिर्फ हमारे स्वतंत्रता आंदोलन को एक नई दिशा दी, बल्कि एक स्वतंत्र भारत के सपने को भी गति दी. उन्होंने कहा कि 100 साल पहले श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी के बीच हुई मुलाकात आज भी बहुत प्रेरणादायक है. यह उस समय बहुत महत्वपूर्ण क्षण था. आज भी यह एक स्वतंत्र और विकसित भारत के सपने को ऊर्जा प्रदान करता है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की विशेषता है कि हमारा देश जब भी मुश्किलों के भंवर में फंसता है तो कोई न कोई महान विभूति देश के किसी कोने में जन्म लेकर समाज को नई दिशा दिखाता है. कोई समाज के आध्यात्मिक उत्थान के लिए काम करता है तो कोई सामाजिक क्षेत्र में समाज सुधारों को गति देता है. श्रीनारायण गुरु ऐसे ही महान संत थे.

पीएम मोदी ने कहा, “श्री नारायण गुरु के आदर्श पूरी मानवता के लिए बहुत बड़ी पूंजी हैं. जो लोग देश और समाज की सेवा के लिए संकल्प पर काम करते हैं, श्री नारायण गुरु उनके लिए प्रकाश स्तंभ की तरह हैं.” प्रधानमंत्री ने कहा, “श्री नारायण गुरु ने एक ऐसे समाज की परिकल्पना की थी, जो भेदभाव से मुक्त हो. मुझे संतोष है कि आज देश सैचुरेशन अप्रोच पर चलते हुए भेदभाव की हर गुंजाइश को खत्म कर रहा है.”

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि शिवगिरी मठ और पूज्य संतों से जुड़े लोग जानते हैं कि मैं श्रीनारायण गुरु और शिवगिरी मठ के प्रति कितना समर्पित हूं. मैं खुद को सच में सौभाग्यशाली मानता हूं कि शिवगिरी मठ हमेशा मेरे साथ खड़ा रहा है. ये बहुत बड़ी कृपा है कि मठ के संतों ने हमेशा मुझ पर प्यार और स्नेह बरसाया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital