BCCI ने एशिया कप में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को टीम से बाहर जरूर रखा लेकिन उनके लिए एक बड़ा प्लान तैयार कर लिया है. एक रिपोर्ट्स की माने तो अय्यर को जल्द ही टीम इंडिया का वनडे कप्तान बनाया जा सकता है. सरपंच साहेब के नाम से मशहूर श्रेयस की वापसी सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर नहीं बल्कि बड़ी जिम्मेदारी के साथ होगी.
एक रिपोर्ट की माने तो BCCI एशिया कप के बाद एक अहम बैठक करने वाली है जिसमें रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) से उनके आगे की राह को लेकर बातचीत की जाएगी. बता दें, दोनों खिलाड़ी टेस्ट और T20 से सन्यास ले चुके हैं और वनडे को लेकर भी उनका फैसला आने वाला है. उसी के आधार पर आगे की फैसला तय होगी और श्रेयस अय्यर को वनडे में कप्तानी की कमान सौंपी जा सकती है. माना जा रहा है कि भारत के ऑस्ट्रलिया दौरे से इस फैसले पर मुहर लग सकती है. जिससे 2027 वर्ल्ड कप से पहले टीम को नया कप्तान मिल जाए.
वहीं दूसरी ओर BCCI शुभमन गिल को भी कप्तानी की रेस में आगे बढ़ा रहा है. टेस्ट में कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब T20 में भी उन्हें लीडर बनाने की तैयारी में है. फिलहाल T20 टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के पास है लेकिन उनकी उम्र 34 साल हो चुकी है. ऐसे में BCCI अब युवा कप्तान की तलास में है और शुभमन गिल को भविष्य का चेहरा माना जा रहा है. एशिया कप में उन्हें उपकप्तान बनाकर इसी सोच की नींव रखी गई है.
इसे भी पढ़ें-मुश्किलों में फंसे पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर Wasim Akram, सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मामले में हुई FIR दर्ज
BCCI का मानना है कि अभी जो हालात बना हुआ है उसके अनुसार क्रिकेट का शेड्यूल इतना व्यस्त है कि एक ही खिलाड़ी का तीनों फॉर्मेट में कप्तान बने रहना मुश्किल है. इसलिए अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग कप्तान की सोच पर काम हो रहा है. जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि वनडे में अय्यर और T20 में गिल कप्तान हो सकते हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…