देश

महाराष्ट्र के स्कूलों में मराठी अनिवार्य, शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे बोले- तीसरी भाषा को लेकर अभिभावकों पर छोड़ा फैसला

महाराष्ट्र के स्कूलों में मराठी भाषा पढ़ाने को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे का बयान आया है. उन्होंने कहा कि स्कूलों में मराठी भाषा पढ़ाना अनिवार्य है और तीसरी भाषा के रूप में अभिभावक कोई भी विषय चुन सकते हैं.

स्कूल शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे ने बुधवार को आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “सभी माध्यम के स्कूलों में मराठी भाषा पढ़ाना अनिवार्य है. तीसरी भाषा के रूप में छात्र और उनके अभिभावक कोई भी विषय चुन सकते हैं, जिसे वे पढ़ना चाहते हैं और उसके अनुसार व्यवस्था की जाएगी. हालांकि, बच्चों की संख्या 20 से अधिक होनी चाहिए, अगर इससे कम होगी तो उन्हें ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा. तीसरी भाषा को लेकर निर्णय करने का फैसला छात्र और उनके अभिभावकों पर छोड़ा गया है. मैं समझता हूं कि महाराष्ट्र के छात्रों के भविष्य को लेकर राज्य सरकार ने ये कदम उठाया है.”

दादाजी भुसे ने कहा, “पिछले कई सालों से महाराष्ट्र और मुंबई में तीन भाषा के आधार पर स्कूल चल रहे हैं. मेरा मानना है कि इस प्रतिस्पर्धा में महाराष्ट्र के सभी स्कूल रहने चाहिए, इसलिए महाराष्ट्र सरकार ने ऐसा निर्णय लिया है.”

कक्षा 1 से 5 तक तीसरी भाषा के रूप में हिंदी अनिवार्य होगी

बता दें कि महाराष्ट्र में भाषा पर विवाद के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य में कक्षा 1 से 5 तक मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में तीसरी भाषा के रूप में हिंदी अनिवार्य होगी. महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर आदेश जारी किया है. सरकार ने साफ किया कि हिंदी तीसरी भाषा के रूप में सामान्य रूप से अध्ययन के लिए लागू की जाएगी.

सरकार ने आदेश में कहा, “सभी माध्यमों के स्कूलों में मराठी अनिवार्य भाषा होगी. इस कार्यान्वयन की सभी व्यवस्थाएं शिक्षा विभाग की तरफ से की जाएंगी. मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक के लिए हिंदी अब से तीसरी भाषा होगी.”


ये भी पढ़े: Yogi Adityanath: यूपी में आपदा प्रबंधन को और अधिक पुख्ता करने की तैयारी में योगी सरकार, 16वें वित्त आयोग के सामने रखी ये मांग


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

7 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

12 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

26 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago