मनीष सिसोदिया की भगत सिंह से तुलना पर भड़के शहीद के परिजन
डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को सीबीआई(CBI) द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद दिल्ली की सियासत गरमा गई है. दिनभर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी था. सियासत की बढ़ती गर्मी के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने मनीष सिसोदिया की भगत सिंह से तुलना कर दी . इस तुलना को लेकर आम आदमी पार्टी को अब आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच, भगत सिंह के करीबी रिश्तेदार हरभजन सिंह धाथ ने भी AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयान पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है.
हरभजन सिंह धाथ ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल के बयान का जवाब देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में पकड़े गए अपराधियों की तुलना शहीदों से क्यों की जा रही है? वह इससे क्या राजनीतिक लाभ चाहते थे? भगत सिंह के करीबी रिश्तेदार हरभजन सिंह धाथ ने आगे कहा कि आपकी जो भी लड़ाई है, उसे राजनीतिक रूप से लड़ें.
अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि जेल की सलाखें और फांसी का फंदा भगत सिंह के बुलंद इरादों को डिगा नहीं पाये ये आजादी की दूसरी लड़ाई है. मनीष और सत्येंद्र आज के भगत सिंह हैं. साथ ही कहा, 75 साल बाद देश को एक शिक्षा मंत्री मिला, जिसने गरीबों को अच्छी शिक्षा देकर सुनहरे भविष्य की उम्मीद दी है. केजरीवाल ने आगे कहा कि, करोड़ों गरीबों की दुआएं आपके साथ है.
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से सीबीआई (CBI) ने मनीष सिसोदिया को हजारों करोड़ के शराब घोटाले में समन किया है, तभी से सत्ता के नशे में चूर सीएम अरविंद केजरीवाल अपने भ्रष्टाचारी डिप्टी सीएम की तुलना भगत सिंह से कर शहीद-ए-आजम का अपमान कर रहे हैं. किसी महान स्वतंत्रता सेनानी की एक शराब घोटाले के भ्रष्टाचारी से तुलना असहनीय है.
-भारत एक्सप्रेस
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…