नवीनतम

23 अक्टूबर को अयोध्या जायेंगे PM मोदी, राम मंदिर निर्माण का निरीक्षण और दीपोत्सव में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली से 1दिन पहले नरक चतुर्दशी के दिन अयोध्या जाएंगे.  वहां जाकर रामलला के दर्शन करेंगे और राम मंदिर निर्माण की समीक्षा करेंगे. साथ ही दीपोत्सव कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे. अयोध्या में सरयू नदी के किनारे राम के पेढ़ी घाट पर यह भव्य आयोजन होता है. जब से UP में योगी सरकार आई है, तब से ये आयोजन प्रदेश सरकार की तरफ से होता चला आ रहा है.

PM Modi का दिवाली कार्यक्रम

दीपावली से पहले PM नरेंद्र मोदी 21-22 अक्टूबर को केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिरों के दर्शन करेंगे. इस दौरान PM केदारनाथ में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद PM मोदी उसी दिन बद्रीनाथ  भी जाएंगे. रात भर रुकने के बाद अगले दिन 22 अक्टूबर को PM मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. वह बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत शुरू की गई परियोजनाओं की भी समीक्षा करेंगे. फिर 23 अक्टूबर को अयोध्या का दौरा करेंगे.

कार्यक्रम के मुताबिक, PM मोदी शाम 5 बजे से लेकर रात 8 बजे तक अयोध्या में ही रहेंगे. दीपोत्सव के साथ ही सरयू नदी की आरती में भी हिस्सा लेंगे. इससे पहले CM योगी अयोध्या आएंगे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे.

इस बार दिवाली के मौके  पर अयोध्या में 17 लाख मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे. पिछले साल दीपोत्सव में 9 लाख मिट्टी के दीये जलाए गए थे। 2020 में नया रिकॉर्ड बनाने के लिए 5.84 लाख दीये जलाए गए थे. PM मोदी पिछले 8 साल से जवानों के साथ दिवाली मना रहे हैं. हर साल की तरह इस बार भी PM मोदी 24 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर में भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

25 minutes ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

41 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

42 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

50 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

1 hour ago