खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह
Amritpal Singh: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस ने पिछले तीन से ऑपरेशन चला रही है. अमृतपाल के 100 से अधिक सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और लगातार कई ठिकानों पर छापेमारी कर ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख को पकड़ने की कोशिश में जुटी है. हालांकि, अभी तक वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है लेकिन इस बीच, उसके अमृतपाल सिंह के चाचा और ड्राइवर ने सरेंडर कर दिया है. अमृतपाल को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है.
अमृतपाल सिंह के संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई जारी है. पंजाब पुलिस ने कल 34 और लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद खालिस्तानी नेता के कुल 112 सहयोगियों को अब तक गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को पूरे पंजाब में फ्लैग मार्च किया और तलाशी ली. पंजाब के कुछ हिस्सों में पहले से ही निषेधाज्ञा लागू है. इस बीच, इंटरनेट पर प्रतिबंध को अगले 24 घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है.
पिछले महीने ही अमृतपाल के समर्थकों ने अजनाला पुलिस थाने पर हमला बोल दिया था, जिसके बाद पंजाब पुलिस पर सवाल उठने लगे थे. इसके बाद अब पंबाज पुलिस एक्शन मोड में है और अमृतपाल के साथियों को चुन-चुनकर पकड़ रही है. पिछले तीन से अमृतपाल को गिरफ्तार करने की कोशिश में पुलिस जुटी है. रविवार देर रात भी उसकी गिरफ्तारी की खबरें आ रही थीं लेकिन इसको लेकर पुलिस की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया और अगले दिन सोमवार को भी उसकी तलाशी में छापेमारी जारी है.
इस दौरान, पंजाब के मंत्री बलबीर सिंह ने कहा है कि अगर अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया जाएगा तो डीजीपी इसके बारे में सूचित करेंगे. उन्होंने कहा कि कुछ बुरी ताकतें हैं लेकिन पुलिस अच्छा काम कर रही है. मैं पंजाब के लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करता हूं.
-भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…