देश

Umesh Pal Murder Case: पांच लाख के इनामी शूटर गुलाम के घर पर चला बुलडोजर, 25 दिन से है फरार

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड मामले में जहां एक ओर प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ माफिया अतीक अहमद के गुर्गों की तलाशी में जुटी है, वहीं दूसरी ओर पीडीए गुर्गों के अवैध मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई कर उनकी कमर तोड़ने में जुटी है. इसी क्रम में सोमवार को पीडीए ने 5 लाख के इनामी शूटर गुलाम के घर पर बुलडोजर चला दिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, गुलाम का घर प्रयागराज के शिवकुटी के मेहदौरी तेलियरगंज में स्थित है जो कि मानक के विपरीत बना है. पीडीए ने जानकारी दी कि उसका घर अवैध तरीके से बना था. नक्शा भी पास नहीं हुआ था. इस सम्बंध में नोटिस जारी किया गया था. इसी के बाद बुलडोजर कार्रवाई की गई है. इसी के साथ ये भी जानकारी सामने आ रही है कि धूमनगंज में साबिर के घर पर भी बुलडोजर चलाने की तैयारी पीडीए ने कर ली है. बिना नक्शा बनाए ही माफिया अतीक के गुर्गों ने अवैध निर्माण कर अपना आशियाना बनाया था. लेकिन उमेश पाल हत्याकांड मामले में सामने आए इनके नाम के बाद पीडीए एक-एक के घरों की कुंडली खंगाल कर कार्रवाई करने में जुटा है.

सोमवार को विधिक प्रक्रिया अपनाने के बाद पीडीए ने गुलाम के घर को जमींदोज कर दिया. बता दें कि 24 फरवरी को बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. इस मामले में जेल में बंद माफिया अतीक अहमद सहित उसकी पत्नी, बेटे, भाई और उसके करीबी गुर्गों पर मुकदमा दर्ज है. फिलहाल गुलाम, अतीक का बेटा असद, मुस्लिम गुड्‌डू, साबिर और अरमान फरार हैं.

पढ़ें इसे भी- Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में जांच एजेंसियों को मिली बड़ी सफलता, वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार का मालिक हिरासत में

घात लगाए दुकान में बैठा था

जानकारी सामने आई है कि शूटर गुलाम उमेश पाल की हत्या के लिए गली के बगल की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर घंटों घात लगाए खड़ा था. उसने सिर पर टोपी पहन रखी थी और जैसे ही उमेश पाल पर शूटर उस्मान उर्फ विजय चौधरी ने पहली गोली चलाई तो गुलाम ने एक के बाद एक कई फायर झोंक दिए थे. बता दें कि इस सम्बंध में कई सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. बता दें कि पुलिस विजय चौधरी को मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है.

335 वर्गमीटर में फैला है गुलाम का मकान

मीडिया सूत्रों की मानें तो शूटर गुलाम का मकान मेंहदौरी उपरहार में स्थित है जो कि करीब 335 वर्गमीटर में बना है. इसकी कीमत 2 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. गुलाम का मकान बिना नक्शा पास करवाये राजकीय आस्थान की जमीन पर बना है. पीडीए ने अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण का आदेश 13 फरवरी को पारित किया था.

तीन के घर पर चल चुका है बुलडोजर

बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड मामले में गुलाम के अलावा अब तक तीन आरोपियों के घर पीडीए जमींदोज कर चुकी है. जिन तीन आरोपियों के घर पर बुलडोजर एक्शन हुआ है उनमें चकिया स्थित वह घर भी शामिल है, जिसमें अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता परवीन अपने परिवार के साथ रहा करती थी. चकिया स्थिति इस घर को पीडीए ने एक मार्च को गिराया था. यह घर जफर अहमद के नाम पर था, जिसे अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति के तौर पर पेश किया गया था. दूसरी कार्रवाई 2 मार्च को की गई थी, जिसमें अतीक अहमद के बेहद करीबी माने जाने वाले और जानसन गंज में गन की दुकान खोलने वाले सफदर का मकान शामिल था. 60 फीट रोड स्थित इस आलीशान मकान को पोकलैंड मशीन और बुलडोजर लगाकर गिरा दिया गया था. तीसरी कार्रवाई 3 मार्च को की गई थी जिसमें अतीक अहमद के करीबी ग्राम प्रधान मासकुद्दीन के कानपुर रोड पर मनौरी स्थित मकान शामिल था. मासकुद्दीन अतीक अहमद का फाइनेंसर बताया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

विदाई से पहले मानसून का यू-टर्न: यूपी-बिहार और एमपी समेत 24 राज्यों में बारिश-आंधी का बड़ा अलर्ट

मॉनसून की विदाई से पहले देश के कई हिस्सों में बारिश और तूफानी गतिविधियां फिर…

60 minutes ago

‘क्या नया वाला iPhone है?’ मुस्करा कर बोली ‘हां’ और पलक झपकते ही उड़ गया 3 दिन पुराना iPhone 18 Pro

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बाइक सवार बदमाशों ने शातिराना अंदाज़ में एक युवती…

1 hour ago

क्या 4 टुकड़ों में बंटेगा उत्तर प्रदेश? राजभर के दावे ने 2027 के चुनाव से पहले बढ़ाई सियासी हलचल

UP Reorganisation: 2027 के चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान ने…

2 hours ago

‘देश के लिए 1 मिनट में सब दान कर दूंगा..!’ बिहार के ‘गोल्डमैन’ ने ऐसा क्यों कहा? पहनते हैं 6.3 किलो सोना

बिहार के भोजपुर के प्रेम सिंह करीब 6.3 किलो सोना पहनने के लिए 'गोल्डमैन ऑफ…

2 hours ago

कालकाजी मंदिर में टेका माथा, बाहर निकलते ही घिर गई मासूम! ‘नकली पुलिस’ बनकर आए 3 हैवानों ने किया गैंगरेप; देखें VIDEO

Delhi News: राजधानी दिल्ली में कालकाजी मंदिर के पास एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप…

2 hours ago