बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रजऊ परसपुर स्थित महालक्ष्मी गैस एजेंसी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ दोपहर में खड़े ट्रक में भरे सिलेंडर में आग लग गयी जिससे पूरे गोदाम में धमाके होने लगे आग ने गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और सिलिंडरों के टुकड़े 500 मीटर तक जाकर खेतों में गिरे है हादसा इतना विकराल था कि क्षेत्र में दहशत फैल गई गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ है सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए.
जानकारी के मुताबिक सोमवार को सिलिंडरों से भरा ट्रक गोदाम पर खड़ा था ट्रक के केबिन में किसी तरह आग लग गई जिससे पहले उसमें रखा एक सिलिंडर फटा फिर ट्रक और गैस एजेंसी गोदाम में आग लग गई घटना के समय गोदाम बंद था.
वहां चौकीदार और ट्रक चालक ही थे जो किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे सिलिंडर फटने से काफी देर तक धमाके होते रहे घटना से गांव रजऊ परसपुर में दहशत फैल गई ग्रामीण अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए गांव से बाहर आकर देखा तो पता चला कि गैस गोदाम में धमाके हो रहे हैं ग्रामीणों ने मोबाइल से घटना के वीडियो बना लिए सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया सिलिंडर फटने के कारण कई धमाके हुए लेकिन गोदाम आबादी से दूर होने के कारण जनहानि से बच गई पुलिस घटना की जांच कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…