देश

मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का बदला समय, जानिए भक्तों के लिए कब खुलेंगे पट

वृंदावन में भगवान बांकेबिहारी महाराज मंदिर में भक्तों के लिए दर्शन का समय बदल गया है. मंदिर प्रबंधन की ओर से यह जानकारी दी गई है. मंदिर के महाप्रबंधक मुनीश शर्मा और प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि आज से मंदिर में दर्शन की शरदकालीन समय सारणी लागू हो जाएगी, जो होली के आगे तक चलेगी. उन्होंने कहा कि हर वर्ष दिवाली के बाद भाई दूज से ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन के समय में बदलाव किया जाता है.

इसी परंपरा को आगे बढ़ाते  हुए मंदिर के दर्शन के समय में परिवर्तन किया जा रहा है, जिसके अनुसार आज भाई दूज से ठाकुर बांके बिहारी के पट सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर खोल दिए जाएंगे. शीतकालीन समय के अनुसार ठाकुरजी के द्वार सुबह 8.45 बजे पट खुलेंगे.

इसके बाद 8.55 पर शृंगार आरती होगी और दोपहर 12 बजे ठाकुरजी का राजभोग आएगा.इसके उपरांत 12.30 पर फिर से ठाकुरजी के पट खुलेंगे.  इसके बाद दोपहर 12.55 बजे भक्तों को राजभोग आरती के दर्शन होंगे. शाम को 4.30 बजे से एक बार फिर ठाकुर जी दर्शन देंगे. शाम को 7.30 बजे शयन भोग लगाया जाएगा. जिसके बाद रात 8 बजे से ठाकुरजी का दर्शन भक्त कर सकते हैं. रात 8.25 बजे शयन भोग आरती के दर्शन सुलभ हो सकेंगे.

 

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

6 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

6 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

6 hours ago