देश

दिल्ली: यमुना के चिन्हित घाटों पर छठ पूजा की इजाजत, LG का CM केजरीवाल को नसीहत

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने राजधानी में छठ पूजा के पर्व पर यमुना के घाटों पर पूजा-पाठ करने की इजाजत दे दी है. उन्होंने मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को छठ पूजा के दौरान भक्तों के लिए साफ घाट और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने की भी नसीहत दी है.

देश के बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, कोलकाता और अन्य राज्यों समेत राजधानी दिल्ली में भी छठ का त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है. दिल्ली के यमुना घाट पर इस मौके पर भक्तों को पूजा करने की अनुमति मिलनी चाहिए या नहीं, इस बात की चर्चा काफी लंबे समय से चल रही थी. ऐसा इसलिए क्योंकि यमुना नदी काफी प्रदूषित हो रही है, जिसके साफ-सुथरा रखने के चलते इस पर विचार किया जा रहा था. लेकिन सरकार ने दिल्लीवासियों को खुशखबर दे दी है.

उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने यमुना के घाटों पर पूजा करने की मंजूरी दे दी. इस दौरान भक्तों को किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े, इसके लिए उन्होंने सीएम केजरीवाल को निर्देश  देते हुए कहा है कि, छठ पूजा यमुना नदी के किनारे होगी लेकिन कुछ चुनिंदा घाटों पर ही.  साथ ही उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को वीके सक्सेना ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों का सख्ती से पालन कराने का भी आदेश दिया है.

केजरीवाल पर गुमराह करने का आरोप

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि,  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्य के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच बिल्कुल भी नहीं बनती है. दोनों कई मौकों पर एक दूसरे पर जमकर हमला करते हुए नजर आए हैं. इस बार वीके सक्सेना ने सीएम केजरीवाल पर झूठ बोलने और लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि,  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  लोगों को गुमराह करते है और झूठा प्रचार फैलाते हैं. दरअसल हुआ यूं कि, उपराज्यपाल ने दिल्ली में छठ पूजा के दौरान सिर्फ कुछ चिन्हित घाटों पर ही लोगों को पूजा-पाठ करने की अनुमति दी थी. जिसपर अरविंद केजरीवाल ने अपने टिव्टर हैंडल पर लिखा था कि, यमुना किनारे कहीं भी छठ पूजा की जा सकती है.

केजरीवाल के इस ट्वीट पर उपराज्यपाल ने जवाब देते हुए कहा कि, दिल्ली में छठ पूजा के दौरान भक्त यमुना घाटों पर बिल्कुल पूजा-अर्चना कर सकते हैं, लेकिन सिर्फ चुनिंदा घाटों पर ही पूजा-पाठ करने की अनुमति है ना कि सभी घाटो पर.

दोनों के बीच आपसी विवाद के बाद उपराज्यपाल ने यमुना घाटों पर छठ पूजा के अवसर पर  NGT के आदेशों को भी सख्ती से लागू कराने की भी बात कही है. दरअसल यमुना लगातार प्रदूषित हो रही है. जिसके कारण नदी का पानी भी काफी गंदा हो गया है. पर्यावरण विभाग इस पर लगातार काम भी कर रहा है. एनजीटी द्वारा यमुना नदी को प्रदूषण रहित बनाने के लिए आवश्यक निर्देश भी लागू किए गए हैं. इन नियमों और आदेशों का हवाला देते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छठ पूजा के दौरान इसे सख्ती के साथ लागू कराने की नसीहत दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

10 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

19 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

31 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

32 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago