Bharat Express DD Free Dish

Banke Bihari temple

Banke Bihari Temple Case: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में भीड़ प्रबंधन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. CJI सूर्यकांत की पीठ ने कहा कि पारंपरिक प्रथाएं जारी रहें, लेकिन श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अब लीक से हटकर सोचना होगा.

Banke Bihari Temple case update: बांके बिहारी मंदिर में भीड़ प्रबंधन और गोस्वामी समिति विवाद पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आधुनिक व्यवस्थाओं और समय सीमा तय करने की जरूरत बताई. CJI ने कहा कि पारंपरिक धार्मिक प्रथाओं को जारी रखा जा सकता है, लेकिन उनका दुरुपयोग और लोगों का शोषण नहीं होना चाहिए.

सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बड़े भाई रामेश्वर सिंह के साथ मथुरा में बांके बिहारी जी के दर्शन किए. उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की और जीवन में भक्ति व सेवा के महत्व पर जोर दिया.

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में होली पर नई व्यवस्था होगी. घर बैठे ठाकुरजी के दर्शन कर सकेंगे आप, LED स्क्रीन से लाइव स्ट्रीमिंग करवाएगी नोएडा की एक कंपनी. यह नई व्यवस्था होली के उत्सव को और खास बनाएगी. लाखों भक्तों को ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन आसान हो जाएंगे.

वृंदावन के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर न्यास अध्यादेश 2025 को चुनौती देने वाली याचिका पर बांके बिहारी मंदिर उच्चाधिकार समिति, और उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

यूपी के मथुरा से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो मथुरा के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर से जुड़ा हुआ है, जिसके आधार पर एक एएसपी पर मंदिर सेवायत के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया जा रहा है.

High Power Management Committee: बांके बिहारी मंदिर का 54 साल पुराना 'तोष खाना' सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी की निगरानी में शनिवार को खुलेगा. इसमें सोने-चांदी के आभूषण और प्राचीन शस्त्र होने की संभावना है.

सुप्रीम कोर्ट ने श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट समिति को अस्थायी रूप से निलंबित करते हुए नई समिति के गठन का आदेश दिया है, जिसमें हाईकोर्ट के पूर्व जज, सरकारी अधिकारी और गोस्वामी प्रतिनिधि शामिल होंगे.

Banke Bihari Temple: सुप्रीम कोर्ट वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर मामले में 8 अगस्त को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने मंदिर प्रबंधन की निगरानी के लिए समिति बनाने का सुझाव दिया है और सभी पक्षों से नाम व सुझाव मांगे हैं.

वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर के कॉरिडोर निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार के अध्यादेश पर सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने मंदिर प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोई भी देवता निजी नहीं हो सकता.