देश

मौलाना साजिद रशीदी का चौंकाने वाला बयान- इस बार बीजेपी को दिया वोट, PM मोदी को गले लगाने की जताई इच्छा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress)  का चुनावी भविष्य EVM में कैद हो चुकी है. वहीं चुनावी नतीजों का बेसब्री से इंतजार हो रहा है, लेकिन इस बीच ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (All India Imam Association) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी (Maulana Sajid Rashidi) ने एक बड़ा बयान देकर सभी को चौंका दिया है.

मौलाना साजिद रशीदी ने बताया कि उन्होंने इस बार अपने जीवन में पहली बार बीजेपी को वोट दिया है. उनका कहना है कि वह इस धारणा को तोड़ना चाहते थे कि मुसलमान कभी बीजेपी को वोट नहीं देते.

बीजेपी को लेकर क्यों बदला रुख?

एक चैनल को दिए इंटरव्यू में मौलाना रशीदी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें गले लगाना चाहते हैं, ठीक वैसे ही जैसे मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति को गले लगाया था. उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी को सच्चे दिल से मुस्लिम समुदाय को अपनाना चाहिए.

रशीदी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी को एकजुट होकर किसी विशेष पार्टी को वोट देने की अपील नहीं कर रहे, बल्कि यह बताना चाहते हैं कि मुसलमान सिर्फ बीजेपी को हराने के लिए वोट नहीं करता. उन्होंने कहा कि मुसलमानों को किसी एक पार्टी का समर्थक नहीं समझना चाहिए.

अमित मालवीय ने किया X पर पोस्ट

अमित मालवीय ने ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि

“ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के मौलाना साजिद रशीदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट देने की बात कही है. यह कोई अकेली घटना नहीं है, और यदि मुसलमान भी बड़े पैमाने पर बीजेपी का समर्थन करने लगते हैं, तो तथाकथित ‘धर्मनिरपेक्ष’ पार्टियों को चिंता करनी चाहिए.”

आप और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल

मौलाना साजिद रशीदी ने आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) पर भी सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि दिल्ली दंगों के दौरान केजरीवाल सरकार ने मुसलमानों के लिए क्या किया? उन्होंने कांग्रेस को भी घेरा और कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दंगों के बाद मुस्तफाबाद तो गए, लेकिन ताहिर हुसैन (Tahir hussain) के घर क्यों नहीं गए?

इसके अलावा, उन्होंने Covid-19 महामारी के दौरान AAP सरकार द्वारा तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) को निशाना बनाए जाने पर भी नाराजगी जताई.

‘सभी पार्टियां एक जैसी हैं’

रशीदी का मानना है कि सभी राजनीतिक दलों का रवैया मुसलमानों के प्रति एक जैसा है. उन्होंने कहा कि जब कोई समुदाय किसी पार्टी को वोट देता है, तो उसे उम्मीद होती है कि पार्टी उसके अधिकारों की रक्षा करेगी.

‘बीजेपी से डरने की जरूरत नहीं’

मौलाना रशीदी ने दावा किया कि वह अकेले नहीं हैं जिन्होंने बीजेपी को वोट दिया, बल्कि कई अन्य मुसलमानों ने भी ऐसा किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी से डरने की जरूरत नहीं है और कोई भी मुसलमानों को इस देश से बाहर नहीं निकाल सकता.


इसे भी पढ़ें- Delhi: जंतर-मंतर पर राहुल-अखिलेश का हल्ला बोल! DMK छात्र विंग यूजीसी मसौदा नियमों के खिलाफ आज करेगी प्रदर्शन


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

8 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

18 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

33 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

44 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

52 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

2 hours ago