देश

हाथों में हथकड़ी पहनकर विपक्ष ने संसद के बाहर किया प्रदर्शन, अमेरिका से भारत भेजे गए भारतीयों के मुद्दे पर सियासत गरमाई

अमेरिका की ट्रंप सरकार की डिपोर्टेशन पॉलिसी को लेकर पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को उनके देश भेजा रहा है. इसी कड़ी में 104 प्रवासी भारतीयों को वायुसेना के विमान से भारत भेजा गया है. यह विमान बुधवार (5 फरवरी) को अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा था. अब इस मुद्दे को लेकर सियासत शुरू हो गई है. संसद के बाहर विपक्षी नेताओं ने हथकड़ियां पहनकर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया.

विपक्ष ने संसद के बाहर किया प्रदर्शन

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी दलों के सांसदों ने अमेरिका से कथित अवैध भारतीय अप्रवासियों को वापस भेजे जाने के मुद्दे पर संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

इन सांसदों ने पहनी हथकड़ी

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला और कुछ अन्य नेताओं को हथकड़ी लगाए हुए देखा जा सकता है. इन नेताओं का आरोप है कि अमेरिका से वापस भेजे जाने के दौरान भारतीय नागरिकों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया.

प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “बहुत बातें की गई कि PM मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प बहुत अच्छे मित्र हैं फिर प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसा क्यों होने दिया? क्या हम उन्हें लेने के लिए अपना विमान नहीं भेज सकते थे? क्या ऐसा व्यवहार किया जाता है कि उन्हें हथकड़िया, बेड़ियां पहनाकर भेजा जाए? विदेश मंत्री, प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए.”

यह भी पढ़ें- “चुनाव आयोग मर गया है…सफेद कपड़ा हमें भेंट करना पड़ेगा”, Akhilesh Yadav के बयान पर छिड़ा सियासी संग्राम, BJP बोली- माफी मांगें सपा प्रमुख

विदेश मंत्री देंगे जवाब

इस मामले को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर हो रहा है. ऐसे में विदेश मंत्री जयशंकर आज दोपहर दो बजे संसद को संबोधित करेंगे. इस दौरान विदेश मंत्री भारतीयों की वापसी पर बयान देंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

30 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago