देश

अयोध्या: मॉरीशस के पीएम रामलला के दरबार में हाजिरी लगाकर करेंगे दर्शन-पूजन

भारत की आठ दिवसीय राजकीय यात्रा पर आए मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगे. उनके आगमन को लेकर अयोध्या प्रशासन और सरकार की ओर से तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

जानकारी के अनुसार, सुबह 11:10 बजे प्रधानमंत्री रामगुलाम महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या पर उतरेंगे. इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे. यहां से वे सीधे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए रवाना होंगे.

प्रभु श्रीराम के करेंगे दर्शन-पूजन

लगभग 11:35 बजे प्रधानमंत्री रामगुलाम 30 सदस्यीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ राम मंदिर पहुंचेंगे और प्रभु श्रीराम के दर्शन-पूजन करेंगे. मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद वे लगभग एक घंटे तक रुकेंगे और दोपहर 12:35 बजे मंदिर परिसर से हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे. रामलला के दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री रामगुलाम दोपहर 1:00 बजे अयोध्या धाम एयरपोर्ट से देहरादून के लिए उड़ान भरेंगे.

गौरतलब है कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम 9 से 16 सितंबर तक भारत की आठ दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं. वे 9 सितंबर को मुंबई पहुंचे थे. 10 से 12 सितंबर तक वे वाराणसी में रहे और 12 सितंबर को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं.

संसद का दौरा कर राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

अयोध्या के बाद उनका 13 और 14 सितंबर को देहरादून दौरा, 15 सितंबर को तिरुपति यात्रा और 16 सितंबर को दिल्ली प्रवास निर्धारित है. दिल्ली में वे राजघाट और ‘सदा सर्वदा अटल’ समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, नए संसद भवन का दौरा करेंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे.

प्रधानमंत्री रामगुलाम की इस यात्रा को भारत और मॉरीशस के बीच सांस्कृतिक, धार्मिक और कूटनीतिक रिश्तों को और मजबूत करने के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है.

आपको बताते चलें, गुरुवार को वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई. वहीं, शाम को मॉरीशस के प्रधानमंत्री वाराणसी की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: सीपी राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago