Bihar News: बिहार में बम विस्फोट की धमकी मिली है. यह धमकी भारत से नहीं, बल्कि पाकिस्तान के एक सोशल मीडिया अकाउंट से दी गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है. धमकी भरे अकाउंट में कहा गया है कि शुक्रवार शाम 4 बजे बिहार में एक सार्वजनिक स्थान पर बम विस्फोट होगा.
बिहार पुलिस मुख्यालय से सामने आ रही जानकारी के अनुसार, यह धमकी असद नाम के एक अकाउंटेंट से दी गई है. और धमकी गुरुवार को दी गई है. धमकी मिलते ही पुलिस हाई अलर्ट पर है और कोई अनहोनी ना हो इसके लिए पूरी सतर्कता बरत रही है.
धमकी के बाद बिहार के सभी जिलों में भीड़भाड़ वाले इलाकों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इसके अलावा, धार्मिक स्थलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. साथ ही यह भी आदेश दिया गया है कि जरा सा भी संदेह होने पर डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की मदद ली जा सकती है.
आपको बता दें कि इससे पहले भी ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं जिनमें पटना साहिब और सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई थी. अभी कुछ दिन पहले 9 सितंबर को श्री हरमंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए गुरुद्वारे को पूरी तरह खाली करवा लिया था. इसके अलावा 29 अगस्त को पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. फिर क्या था, पुलिस ने कोर्ट के पूरे इलाके की तलाशी ली थी.
बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है. बॉर्डर पार नेपाल में विरोध प्रदर्शन जारी है. लगातार हत्याएं हो रही है. ऐसे में प्रसाशन पहले से ही अलर्ट मेड पर है. अब देखना होगा कि ये भी धमकी पहले की धमकी की तरह अफवाह होगा या फिर वाकई सच साबित होने वाला है.
इसे भी पढ़ें-बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, दो दिन पहले राजद नेता की हत्या, अब RJD विधायक के…
इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. सीमा पार नेपाल में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. बिहार में लगातार हत्याएं हो रही हैं. ऐसे में प्रशासन पहले से ही सतर्क है. अब देखना होगा कि क्या यह धमकी भी पिछली धमकी की तरह एक अफवाह ही साबित होगी या वाकई सच साबित होगी.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों से…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य और समझदारी…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Today: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के…