देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में खाई में मैक्स गाड़ी गिरने से 8 यात्रियों की हुई मौत, मरने वालों में दो सगी बहनें भी हैं शामिल

Uttarakhand News:उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुवानी क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई. जहां मुवानी से बोकटा जा रही मैक्स गाड़ी 150 मीटर खाई में जा गिरी. इस गाड़ी नें 14 लोग सवार थे, जिसमें से आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जानकारी के अनुसार मरने वालों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं. जो 9वीं कक्षा में पढ़ती थीं.

जानकारी के अनुसार ये हादसा मुवानी क्षेत्र के शुनी पुल के पास हुआ है. हादसे की सूचना के बाद प्रशासन के आला-अधिकारी आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान आपदा प्रबंधन टीमों को भी मौके पर रवाना किया गया. आपदा प्रबंधन टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर लोगों को खाई से बाहर निकाला.

मैक्स गाड़ी के उड़े परखच्चे

हादसा इतना भयानक था कि मैक्स गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. घायलों को खाई से निकालकर एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है. अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मानें तो मृतक स्थानीय निवासी हैं और वो अपने गांव लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी गाड़ी इस हादसे का शिकार हो गई.

ये भी पढ़ें- OMG: चूहों ने गटकी 802 बोतल शराब! झारखंड के धनबाद से आया अजीबोगरीब मामला

हादसे में इन लोगों ने गंवाई जान

मुवानी क्षेत्र के भंडारी गांव के पास हुए इस हादसे में 8 लोगों ने अपनी जान गंवा दी. इनमें दो सगी बहनें भी हैं,

  1. सिमरन पुत्री कुंदन सिंह (उम्र 8 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
  2. तनुजा पुत्री चंद्र सिंह (उम्र 15 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
  3. विनीता पुत्री चंद्र सिंह (उम्र 14 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
  4. नरेंद्र सिंह पुत्र चंद्र सिंह (उम्र 40 वर्ष) वाहन चालक, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
  5. राजेंद्र सिंह पुत्र किशन सिंह (उम्र 60 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
  6. होशियार सिंह पुत्र भीम सिंह (उम्र 65 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
  7. शांति देवी पुत्री केशर राम (उम्र 50 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
  8. दिकभा पत्नी पंकज सिंह (उम्र 28 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़

हादसे में ये लोग हुए घायल

  1. योगेश कुमार (उम्र 21 वर्ष), निवासी- बोकटा
  2. श्याम सिंह (उम्र 50 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
  3. कल्याण सिंह (उम्र 55 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
  4. सुमित सिंह (उम्र 22 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
  5. पूजा, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
  6. विनीता पुत्री पूरन बहादुर (उम्र 20वर्ष) निवासी बोकटा, पिथौरागढ़

इस घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है, साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,

“जनपद पिथौरागढ़ के मुवानी क्षेत्र में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करे. जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं, सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं.”

फिलहाल गाड़ी के खाई में गिरने के वजहों का पता लगाया जा रहा है. अभी तक सड़क की खराब स्थिति और तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

22 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

32 minutes ago

क्या आपकी भी अटक जाती थी रजिस्ट्री? पोस्ट ऑफिस ने निकाला पक्का इलाज, अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…

38 minutes ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

1 hour ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

2 hours ago