दुनिया

Israel Arrow 4 Defense System: ईरान की हाइपरसोनिक मिसाइलों से खौफ में आया इजरायल, बना रहा Arrow 4 एयर डिफेंस सिस्टम, जानें खासियत…

Israel Arrow 4 Defense System: ईरान-इजरायल संघर्ष के दौरान ईरान ने अपने हाइपरसोनिक मिसाइल से इजरायल को जो जख्म दिया, उसका असर दिखना शुरू हो गया है. ईरान की मिसाइलों की गति देख इजरायल ने अब अपनी नई हाइपरसोनिक मिसाइल रक्षा प्रणाली Arrow 4 विकसित करने की घोषणा कर दी है.

इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के CEO बोआज लेवी के अनुसार Arrow 4 जल्द ही ऑपरेशनल हो जाएगा. यह सिस्टम किसी भी हाइपरसोनिक मिसाइल को रोकने और उसे नष्ट करने में सक्षम है. इसे इजरायल की एयर डिफेंस में शामिल किया जाएगा.

दुनिया में बढ़ रहा हाइपरसोनिक मिसाइलों का चलन

हाइपरसोनिक मिसाइलों को आधुनिक युग का सबसे घातक हथियार माना जा रहा है. ये पारंपरिक मिसाइलों की तुलना में काफी तेज होती हैं. जैसे चीन की DF-ZF और रूस की अवांगार्ड हाइपरसोनिक मिसाइलों की गति मैक-5 (ध्वनि की गति से 5 गुना तेज) से भी तेज है.

इन मिसाइलों की खासियतों की बात करें तो ये हवा में दिशा बदलने में और नीची उड़ान भरने में सक्षम हैं. जिसकी वजह से इन्हें एयर डिफेंस सिस्टम के द्वारा पकड़ना काफी मुश्किल है. हाल के वर्षों में चीन, रूस, उत्तर कोरिया और ईरान जैसे देशों के द्वारा लगातार हाइपरसोनिक मिसाइलों की तकनीक विकसित करने की वजह से खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है.

ईरान ने इजरायल पर किया था हाइपरसोनिक मिसाइल

ईरान-इजरायल संघर्ष के दौरान ईरान ने इजरायल पर अपने हाइपरसोनिक मिसाइल फतह-1 जैसी हाइपरसोनिक मिसाइल से हमला किया था. ईरानी मीडिया और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने बताया है कि इस मिसाइल की गति मैक-5 से भी तेज है. जिसे 2023 में पेश की गई थी.

ये भी पढ़ें- SCO में हुआ पहलगाम हमले का जिक्र, चीन-पाकिस्तान को एस जयशंकर का कड़ा संदेश

पहले से मौजूद एयर डिफेंस सिस्टम इन मिसाइलों को पकड़ने में सक्षम नहीं है. रूस का S-400 और अमेरिका का पैट्रियट PAC-3 व THAAD एयर डिफेंस सिस्टम हाइपरसोनिक मिसाइलों को पकड़ने में सक्षम नहीं हैं. इनकी मिसाइलों को पकड़ने की प्रक्रिया काफी धीमी है. इनके सॉफ्टवेयर पुराने हो चुके हैं. हाइपरसोनिक मिसाइलों की गति के सामने पुराने हो चुके सॉफ्टवेयर कबाड़ के जैसे हैं.

Arrow-4 में क्या है नया

हाइपरसोनिक मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने और उन्हें नष्ट करने के लिए इजरायल की IAI और अमेरिकी मिसाइल डिफेंस एजेंसी मिलकर Arrow-4 का निर्माण कर रही हैं. बताया जा रहा है कि इस मिसाइल में उन्नत सेंसर और सॉफ्टवेयर यूज किया जाएगा. जिससे यह हाइपरसोनिक मिसाइलों को डिटेक्ट कर सके और नष्ट कर सके.

बताया ये भी जा रहा है कि Arrow-4 की मिसाइल, दुश्मन मिसाइल को निशाना बनाने के दौरान हवा में अपने रास्ते में बदलाव कर सकती है. इसमें एक और बात का ख्याल रखा जा रहा है और वो है लागत. इजरायल इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम को काफी सस्ता और बड़े पैमाने पर बनायेगा.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

7 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

27 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

1 hour ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

1 hour ago