देश

अब मल्टीप्लेक्स में 200 रुपये में देख सकते हैं फिल्म, इस राज्य की सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Karnataka Movie Ticket Price: कर्नाटक सरकार ने फिल्मों के टिकट की कीमतों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है. अब कर्नाटक में कोई भी फिल्म का अधिकतम टिकट प्राइस 200 रुपये से ज्यादा नहीं हो सकता. कर्नाटक सरकार का ये फैसला राज्य के सभी सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों में लागू होगा. जिसमें टैक्स इंक्लूड है.

दरअसल कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया. जिसमें बताया गया है कि, राज्य के सभी थियेटर्स (मल्टीप्लेक्स भी शामिल) में किसी भी भाषा की फिल्म के शो का टिकट प्राइस 200 रुपये से ज्यादा नहीं होगा. इसमें एंटरटेनमेंट टैक्स भी शामिल है.

15 दिनों में भेज सकते हैं सुझाव-आपत्तियां

इस प्रस्ताव के संबंध में राज्य सरकार ने आम लोगों से 15 दिनों के अंदर सुझाव और आपत्तियों की मांग की है. इस संबंध में राज्य सरकार का कहना है कि हमें कोई भी व्यक्ति सुझाव या आपत्तियां भेज सकता है. जो भी सुझाव या आपत्तियां हमें मिलेंगी, हम उन्हीं पर आगे बढ़ेंगे.

ये भी पढ़ें- Lawrence Bishnoi Gang: ‘ड्रग्स तस्करी, टारगेट किलिंग और हिंसा…,’ कनाडा में उठी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित करने की मांग

कहां भेज सकते हैं सुझाव-आपत्तियां

राज्य सरकार ने कहा कि सुझाव या आपत्तियां उनके अतिरिक्त मुख्य सचिव के यहां भेजी जा सकती हैं. जिसका एड्रेस है- अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग, विधानसभा- बेंगलुरु- 560001 है. जहां लोग अपने विचार भेज सकते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

53 minutes ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

53 minutes ago