अखिलेश यादव पर केशव प्रसाद मौर्य का हमला.
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Murya) ने जेल में बंद आजम खान को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के शासन में सत्ता की असली ताकत आजम खान के चाबुक से चलती थी.
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद (Keshav Prasad Murya) ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”बात ज्यादा पुरानी नहीं है जब सपा बहादुर अखिलेश यादव के शासन में सत्ता की असली ताक़त आजम खान के चाबुक से चलती थी. यह पूरा प्रदेश जानता था, सपा के वही भाईजान अब अपनी पार्टी के लिए ना तो घर के हैं और ना ही घाट के.”
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा के गलियारों में यह चर्चा भी आम है कि अपने बहादुर का नाम सुनकर उनको ‘मितली’ आने लगती है. इसके पहले केशव ने अपने एक एक्स पोस्ट में कहा कि हिंदुओं की आस्था को व्यापार बताने का ‘दुस्साहस’ करने वाले सपा बहादुर अखिलेश यादव ने सही मायने में मुस्लिम, मस्जिद और मदरसों को अपने ‘वोट का बाज़ार’ बना रखा है. सपाईयों को अपने बहादुर से समाजवादी पार्टी का नाम बदलकर ‘मदरसावादी पार्टी’ रखने की मांग करनी चाहिए.
बता दें कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान इन दिनों जेल में बंद हैं. उनके ऊपर कई मामले दर्ज हैं. बीते दिनों उनकी पत्नी उनसे मिलने जेल पहुंची थी. तंजीन ने कहा, अब हमें सपा से कोई उम्मीद नहीं है. सिर्फ अल्लाह पर भरोसा है. आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा के आरोपों पर अखिलेश यादव ने सफाई दी.
उन्होंने कहा था कि हमने आजम खान की हर संभव मदद करने की कोशिश की. अब उनकी मदद अल्लाह, ईश्वर और अदालत ही कर सकते हैं. यही सच है. मुरादाबाद के सांसद एसटी हसन अपनी अलग राय व्यक्त कर चुके हैं. फिलहाल सपा इस मुद्दे पर खामोश है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…