Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Lawrence Bishnoi Gang: ‘ड्रग्स तस्करी, टारगेट किलिंग और हिंसा…,’ कनाडा में उठी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित करने की मांग

lawrence Bishnoi Gang : अल्बर्टा की प्रीमियर डेनियल स्मिथ ने बिश्नोई गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित किये जाने की मांग की है. उन्होंने कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से मांग की है कि इस गैंग के खिलाफ वो कार्रवाई कर कनाडाई नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चि करें.

Lawrence Bishnoi Gang

Lawrence Bishnoi Gang: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ अब कनाडा में भी कार्रवाई की मांग उठने लगी है. कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित करने की मांग की जा रही है. सरकार ने बिश्नोई गैंग पर कनाडा में हिंसा, टारगेट किलिंग और ड्रग्स की तस्करी करने जैसे आरोप लगाए हैं.

अल्बर्टा की प्रीमियर डेनियल स्मिथ और पब्लिक सेफ्टी और इमरजेंसी सर्विस मंत्री माइक एलिस ने बिश्नोई गैंग पर देश में खतरनाक गतिविधियां संचालित करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि इस संगठन को आतंकवादी संगठन घोषित किया जाए. यह संगठन अपने अंतरराष्ट्रीय पहुंच की वजह से कनाडा और अन्य देशों में हत्याओं को अंजाम दे रहा है.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल नेटवर्क

डेनियल स्मिथ और माइक एलिस ने अपने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल नेटवर्क है. इस गैंग का काम कनाडा सहित कई देशों में टारगेट किलिंग, ड्रग्स की तस्करी, हिंसा फैलाना और उगाही करना है. इस गैंग का वैश्विक पहुंच है, इस वजह से गैंग और ज्यादा खतरनाक हो जाता है.

ब्रिटिश कोलंबिया सरकार ने भी की है ये मांग

बता दें कि, अल्बर्टा पहला प्रांत नहीं है जहां लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है. इससे पहले ब्रिटिश कोलंबिया सरकार ने भी इस संगठन पर कार्रवाई करने और इसे आतंकवादी संगठन घोषित किये जाने की मांग की थी. ब्रिटिश कोलंबिया सरकार ने कहा कि आतंकवादी संगठन घोषित किये जाने पर इस संगठन के लोगों से जांच एजेंसियों को अपराधियों से निपटने में मदद मिलेगी.

इस संगठन के द्वारा शहरों में की जा रही संगीन वारदातें

ब्रिटिश कोलंबिया के प्रमुख डेविड एबी ने कहा था कि इस संगठन के द्वारा शहरों में गोलीबारी, जबरन वसूली और आगजनी की घटना जैसे संगीन अपराध किये गए. यह सिर्फ ब्रिटिश कोलंबिया ही नहीं बल्कि, एडमॉन्टन और ब्रैम्पटन जैसे शहरों में भी हो रहा है. इसलिए इस गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित किया जाए.

ये भी पढ़ें- Israel Arrow 4 Defense System: ईरान की हाइपरसोनिक मिसाइलों से खौफ में आया इजरायल, बना रहा Arrow 4 एयर डिफेंस सिस्टम, जानें खासियत…

दिन पर दिन बढ़ती जा रही इस गिरोह की गतिविधियां

अल्बर्टा प्रीमियर ने कहा कि इस गिरोह की गतिविधियों दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं. इन्हें ना तो इंटरनेशनल सीमाओं के बारे में पता है और ना ही ये उनका सम्मान करते हैं. हम इनसे कहना चाहते हैं कि आपका अल्बर्टा में स्वागत नहीं है.

उन्होंने अपने बयान में ये भी कहा कि बिश्नोई गैंग की गतिविधियों की वजह से पूरा साउथ एशिया समुदाय डरा हुआ है. हम ऐसे आतंकवादी संगठनों को अल्बर्टा के लोगों को निशाना बनाने और उनका शोषण करने से रोकेंगे. हम इसके लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं.

हम कनाडाई नागरिकों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध

अल्बर्टा की प्रीमियर डेनियल स्मिथ और पब्लिक सेफ्टी और इमरजेंसी सर्विस मंत्री माइक एलिस ने कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से मांग की है कि इस गैंग के खिलाफ वो तुरंत कार्रवाई कर सभी कनाडाई नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चि करें.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital