देश

गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों के पक्ष में उतरीं मायावती, कहा- सरकार पर बोझ नहीं मदरसे, फिर दखल क्यों?

यूपी के मदरसों पर योगी सरकार के सर्वे में बेहद चौंकाने वाली जानकारियां निकलकर सामने आ रही हैं. ये जानकारियां सभी मदरसों से जुटाई जा रही हैं.सूबे में कुछ ऐसे मदरसे हैं जो मान्यता प्राप्त हैं और सरकार से किसी भी तरह की कोई सहायता नहीं लेते हैं.कुछ ऐसे मदरसे भी हैं जो गैरकानूनी तौर पर चल रहे हैं साथ ही जिनकी फंडिग का स्रोत पता नहीं है.लेकिन अब इस मामले में बीएसपी सुप्रीमो कूद पड़ी हैं उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा है कि, अगर  गैर मान्यता प्राप्त मदरसे  प्रदेश पर बोझ नहीं बनना चाहते हैं, यह मदरसे गरीब बच्‍चों को तालीम देने में लगे हैं तो फ‍िर सरकार दखल क्‍यों दे रही है.

उतर-प्रदेश में मदरसों की श‍िक्षा व्‍यवस्‍था सुधारने और उनका आधुनिकीकरण करने के मकसद से योगी सरकार मदरसों का सर्वे करा रही है. इन सर्वे के दौरान अधिकारियों को 7500 ऐसे मदरसे मिले हैं जो गैर-मान्यता प्राप्त है. इस लिस्ट में 156 साल पुराना दारुल उलूम देवबंद मदरसा भी शामिल है.

योगी सरकार द्वारा मदरसों को सर्वे कराकर उसकी जांच पर मायावती ने हमला किया है.  पूर्व सीएम मायावती ने अपने ट्वीट हैंडल पर लिखा , ‘यूपी सरकार द्वारा विशेष टीम गठित करके लोगों के चन्दों पर आश्रित प्राइवेट मदरसों के बहुचर्चित सर्वे का काम पूरा, जिसके अनुसार 7,500 से अधिक गैर-मान्यता प्राप्त मदरसे गरीब बच्चों को तालीम देने में लगे हैं. ये गैर सरकारी मदरसे सरकार पर बोझ नहीं बनना चाहते तो फिर इनमें दखल क्यों?’

मायावती ने खुद की पीठ ठोंकी

मदरसों पर हो रहे सर्वे के मुद्दे पर सीएम योगी पर हमला बोलते हुए मायावती ने आगे कहा क‍ि, ‘जबकि सरकारी मदरसा बोर्ड के मदरसों के टीचर और स्टाफ के वेतन आदि के लिए बजट प्रावधान के प्रावधान के लिए खासॉतौर से सर्वे कराया जाता है, तो क्या यूपी सरकार इन प्राइवेट मदरसों को अनुदान सूची में शामिल करके उन्हें सरकारी मदरसा बनाएगी ? उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मदरसों पर बात करते हुए कहा कि, बीएसपी सरकार ने 100 मदरसों को यूपी बोर्ड में शामिल किया था’.

देश-प्रदेश की शिक्षा बदहाल- मायावती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मायावती ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था बदहाली पर है. उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार के साथ-साथ केंद्र की मोदी सरकार और कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि,  वैसे यूपी और देश के अन्य सभी राज्यों में भी सरकारी स्कूलों के साथ-साथ पूरी शिक्षा व्यवस्था के हालात जो लगातार बदतर होते चले जा रहे हैं, जो किसी से भी छिपा नहीं है, फिर भी सरकारें लापरवाह औप उदासीन क्या इसलिए हैं कि वहां ज्यादातर गरीब और कमजोर वर्गों के बच्चे ही पढ़ते हैं?

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

20 या 21 अक्टूबर, कब मनेगा दशहरा? जानिए विजयादशमी की सही तारीख और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…

17 minutes ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

38 minutes ago

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

57 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

1 hour ago