देश

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों को दिलाया इंसाफ का भरोसा

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया और फरियादियों की तकलीफें सुनीं.इस दौरान मुख्यमंत्री ने अफसरों को सख्त निर्देश दिये कि जमीनी विवादों का संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए.साथ ही किसी भी गरीब या सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हो, इसका भी ध्यान रखा जाए. अगर कोई कोई गरीब सरकारी जमीन पर रह रहा है तो उसे शासन की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर उसके व्यवस्थित पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ ने कहा कि स्मृति सभागार के सामने जनता दर्शन में कुर्सियों पर बैठाए गए फरियादियों तक मुख्यमंत्री खुद गए और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना. जनता दर्शन में कई महिलाएं जमीन से जुड़े विवादों में फरियाद लेकर आई थी.कुछ लोगों की शिकायत थी कि दबंग उनकी जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं. इन शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

मुख्यमंत्री ने करीब 250 फरियादियों की फरियाद सुनीं और सभी को भरोसा दिलाया कि वह किसी भी शख्स के साथ नाइंसाफी नहीं होने देंगे,किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है. सभी मामलों पर फौरन एक्शन होगा.मुख्यमंत्री ने पुलिस से जुड़ी शिकायतों को पुलिस अधिकारियों और राजस्व आदि से जुड़े मामलों पर साफ हिदायत दी कि सभी समस्याओं का उचित समाधान हो.

कुछ लोग गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे. उन्होंने कहा  कि पैसे की तंगी से किसी का भी इलाज नहीं रुकेगा. उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि मरीजों के इलाज में कितना खर्च आएगा,इसका एक आकलन प्रस्तुत करें.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

42 minutes ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

7 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

7 hours ago