फ्रोजन शोल्डर का डायबिटीज कनेक्शन: जानें लक्षण और इलाज
By Shubhra Rai
ओडिशा में 2 पियक्कड़ों ने खुद ये कबूल किया कि नशे में होने के कारण उन्होंने श्मशान से अधजला इंसानी मांस खाया.
Mayurbhanj Cannibalism: ओडिशा से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना उजागर हुई है. यहां मयूरभंज जिले के बदसाही पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बांधसाही गांव के एक श्मशान में दो लोग एक महिला की अधजली लाश को ही खा गए. उस दौरान वे नशे में धुत थे. मामला सामने आने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है.
जानकारी के मुताबिक, श्मशान में बंधासाही की मधुस्मिता सिंह (25) नाम की महिला का अंतिम संस्कार हो रहा था. हालांकि, तभी बारिश होने लगी और अंत्येष्टि स्थल पर फूंका जा रहा उसका शव, पूरी तरह नहीं जल सका. तब एक बुजुर्ग व्यक्ति ने सुझाव दिया कि शरीर के बचे हिस्से को बर्तन में जला देना चाहिए. मृतक के पिता सोमई सिंह का कहना है कि ऐसा कहकर बुजुर्ग और एक युवक ने शव से लिवर को तीन हिस्सों में काट दिया. लेकिन उन्होंने उन्हें जलाने के बजाय आधे जले हुए मानव शरीर के अंगों को खाना शुरू कर दिया.
यह भी पढ़ें— राजधानी दिल्ली में ‘जल प्रलय’! CM केजरीवाल के ऑफिस व आवास तक पहुंचा बाढ़ का पानी, एक शख्स की मौत
उन पियक्कड़ों को इंसानी मांस खाते देखकर स्थानीय लोग दंग रह गए. स्थानीय लोगों ने उन दोनों को वहीं पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी. बाद में उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया. दोनों आरोपियों की पहचान सुंदरमन सिंह और भोरोन सिंह के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि उन्होंने गुस्साए ग्रामीणों के सामने कबूल किया कि नशे में होने के कारण उन्होंने अधजला इंसानी मांस खाया. वहीं, पुलिस द्वारा घटना की प्रारंभिक जांच में भी यह पता चला कि जब उन्होंने अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया तो वे नशे में थे.
BIGGEST DEFENCE DEAL IN INDIAN HISTORY: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने…
अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…
OpenAI के पूर्व इंजीनियर डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा…
Yami Gautam Aditya Dhar Leave Mumbai: यामी गौतम और आदित्य धर ने मुंबई की चकाचौंध…
UP News: मेरठ में पति को दूसरी महिला के साथ मोमोज खाते देख पत्नी ने…
Bihar MLC election 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हो चुनावों में महागठबंधन…