देश

“अब क्या लेने आए हो…?” बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने गए जेजेपी के विधायक को महिला ने मारा जोड़दार थप्पड़

Video: जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह बुधवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा ले रहे थे. तभी एक महिला ने MLA को जोड़दार थप्पड़ मार दिया. अब सोशल मीडीया पर विधायक और महिला का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जननायक जनता पार्टी हरियाणा में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है. घग्गर नदी के उफान के कारण सिंह के घुला निर्वाचन क्षेत्र के भाटिया गांव में बाढ़ की स्थिति पर महिला जाहिर तौर पर नाराज थी.

महिला के खिलाफ नहीं करेंगे कार्रवाई: विधायक

सिंह ने कहा कि वह स्थिति का जायजा लेने गए थे, लेकिन महिला और कुछ अन्य लोग गांव में जलभराव से नाराज थे, उन्होंने उन पर हमला कर दिया. “महिला ने कहा कि अगर मैं चाहता तो बांध नहीं टूटता. हालांकि मैंने उसे समझाया कि यह एक प्राकृतिक आपदा है और पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश हुई है.” हालांकि, ईश्वर सिंह ने कहा कि उन्होंने महिला के खिलाफ कोई कार्रवाई करने के लिए नहीं कहा है. उन्होंने कहा, ”मैं नहीं चाहता कि उसने जो किया उसके लिए कोई कार्रवाई की जाए.”

बता दें कि हाल की बारिश के बाद घग्गर नदी में आए उफान से पंजाब और हरियाणा के कई गांव प्रभावित हुए हैं. दोनों राज्यों में राहत उपाय युद्ध स्तर पर चल रहे हैं क्योंकि क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद कई हिस्सों में बाढ़ आ गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

गर्लफ्रेंड संग मोमोज खा रहा था पति, पत्नी ने पकड़ा तो बोनट पर लिटाकर दौड़ाई कार; मेरठ का वीडियो वायरल

UP News: मेरठ में पति को दूसरी महिला के साथ मोमोज खाते देख पत्नी ने…

2 minutes ago

अरे भैया चाहते क्या है? महागठबंधन में आर-पार, पटना में आमने-सामने आए राजद और कांग्रेस

Bihar MLC election 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हो चुनावों में महागठबंधन…

3 minutes ago

स्कूल से सड़क तक बवाल, गाड़ियां बनीं आग का शिकार… फ्रांस में छात्रों का ये कैसा आंदोलन? 5 हजार गिरफ्तार

France Student Protest: फ्रांस में हाईस्कूल छात्रों का आंदोलन तेजी से राष्ट्रीय संकट में बदल…

18 minutes ago

‘बाघ-बकरी को एक घाट पानी पिलाया’… क्या अनंत-नीरज विवाद के बीच ललन सिंह ने ली चुटकी?

सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री और मुंगेर से सांसद राजीव रंजन सिंह का एक वीडियो…

20 minutes ago

मां भालू का रौद्र रूप! कार पर चढ़कर किया हमला, डैशकैम में कैद हुआ खौफनाक VIDEO

Japan Bear Attack Video: जापान के होक्काइडो में सड़क पर अचानक एक मादा भालू ने…

30 minutes ago

हो जाए सावधान! देर रात गुम रहा खूनी चाकूबाजी… बिहार में लगतार तीन को उतारा मौत के घाट

Chhapra News: सारण के एकमा स्थित परसागढ़ गांव में देर रात हुई हिंसक चाकूबाजी में…

36 minutes ago