देश

MCD Mayor Election: केजरीवाल का गंभीर आरोप- एलजी ने SC में पक्ष रखने से रोका, सिसोदिया ने भी साधा निशाना- खुद को ‘बॉलीवुड का खलनायक’ समझते हैं LG

MCD Mayor Election: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार और एलजी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एलजी वी के सक्सेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सीएम केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि वह एमसीडी के मेयर चुनाव के मामले में दिल्ली सरकार को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपनी राय रखने से ‘जबरन’ रोकने की कोशिश कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि मेयर चुनाव में एल्डरमैन वोट नहीं डाल सकते.

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि एलजी ने ‘‘न्याय के प्रशासन में हस्तक्षेप’’ करने की कोशिश की और ‘‘अदालत की अवमानना’’ की. आप नेता द्वारा किए गए दावों और आरोपों पर एलजी कार्यालय से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है. केजरीवाल ने कहा कि इस मामले में याचिकाकर्ता और आप की मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय ने शीर्ष अदालत में अपनी याचिका में एलजी और दिल्ली सरकार को अलग-अलग पक्षकार बनाया है.

केजरीवाल ने लगाए गंभीर आरोप

सीएम केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने उपराज्यपाल को पत्र लिखकर उनसे कहा है कि उनके कृत्य संवैधानिक पद के अनुरूप नहीं हैं. केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘एलजी ने दिल्ली सरकार को सुप्रीम कोर्ट में एमसीडी मेयर चुनाव मामले में तुषार मेहता को नियुक्त करने के लिए बाध्य किया. तुषार मेहता दोनों विरोधी पक्ष- दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. क्या यह न्याय के प्रशासन में हस्तक्षेप नहीं है. क्या यह आपराधिक कृत्य नहीं है?’’

उन्होंने एजी को लिखे पत्र में कहा कि न्याय के हित में और सुप्रीम कोर्ट को उचित निर्णय पर पहुंचाने में मदद के लिए उसके समक्ष सभी दृष्टिकोणों को प्रस्तुत करना महत्वपूर्ण है. केजरीवाल ने 9 फरवरी को एलजी दफ्तर द्वारा जारी निर्देशों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘हालांकि, एलजी ने दिल्ली सरकार को शीर्ष अदालत के समक्ष उसका पक्ष रखने से रोकने का प्रयास किया.’’

ये भी पढ़ें: जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ बैठक में द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों पर की चर्चा

मनीष सिसोदिया ने भी साधा निशाना

वहीं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी एलजी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह खुद को ‘बॉलीवुड का खलनायक’ समझते हैं, जो अदालतों, कानून और न्याय से ऊपर है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अदालत में मेरा वकील मेरा, तुम्हारा वकील भी मेरा. मेरा पक्ष मेरा, तुम्हारा पक्ष भी मेरा. अफसरों को धमकाकर एमसीडी मामले में सच छिपाने के लिए उपराज्यपाल ने आप सरकार के ख़िलाफ इस हद तक की साज़िश रच दी. एलजी साहब खुद को बॉलीवुड का खलनायक समझते हैं, जो अदालत, कानून और न्याय से ऊपर है.’’

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

2 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

43 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

55 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago