खेल

IND vs ENG Women’s T20 WC: भारत ने जीता टॉस, दोनों टीमों की सेमीफाइनल पर नजर

IND vs ENG Women’s T20 WC: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारत महिला टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में जगह बनाने के लिए शनिवार को अपने तीसरे ग्रुप बी मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगी. भारत पहले ही इतने ही मैचों में दो जीत दर्ज कर चुका है और एक और जीत महिला टी20 विश्व कप के नॉकआउट चरण में जगह पक्की कर देगी. भारतीय महिला टीम ने अब तक टूर्नामेंट में शानदार परफॉर्म किया है. पूरी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है. फैंस को उम्मीद है की इस बार टीम इंडिया वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाएगी और एक नया इतिहास रचेगी.

भारत ने जीता टॉस

इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी है. भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम में एक बदलाव किया. लेग स्पिनर देविका वैद्य की जगह तेज गेंदबाज शिखा पांडे को चुना गया है.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: टीम इंडिया 262 पर ऑलआउट, अक्षर-अश्विन की साझेदारी ने उड़ाई कंगारुओं की नींद

देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

IND: हरमनप्रीत कौर (C), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, रिचा घोष (WK), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह

ENG: हीथर नाइट (C), सोफिया डंकली, डेनी व्याट, एलीस कैप्सी, नेटली सीवर-ब्रंट, एमी जोन्स, केथरीन सीवर-ब्रंट, सोफी एक्लेस्टन, चार्ली डीन, सारा ग्लेन और लौरेन बेल

पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड टॉप पर काबिज

पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम दूसरे नंबर पर है, जबकि इंग्लैंड टीम टॉप पर काबिज हैं. दोनों टीमों के बराबर 4-4 पॉइंट्स हैं, लेकिन इंग्लिश टीम का नेट रनरेट काफी बेहतर है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

13 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

54 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago