देश

तमिलनाडु: आत्महत्या का प्रयास करने वाले MDMK सांसद ए. गणेशमूर्ति का निधन, इस बात से थे नाराज!

तमिलनाडु के ईरोड से MDMK सांसद ए. गणेशमूर्ति का गुरुवार सुबह 5:05 बजे कार्डियक अरेस्ट के कारण कोयंबटूर के एक अस्पताल में निधन हो गया. कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास करने के बाद बीते 24 मार्च को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कहा जा रहा है कि लोकसभा का टिकट न मिलने से वह नाराज चल रहे थे.

गणेशमूर्ति ने कथित तौर पर बीते 24 मार्च को इरोड के पेरियार नगर स्थित अपने आवास पर जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. बेहोशी की हालत में पाकर परिवार के सदस्य उन्हें स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया गया. बाद में उन्हें कोयंबटूर के कोवई मेडिकल सेंटर एंड हॉस्पिटल (KMCH) में रिफर कर दिया गया था, जहां उनका निधन हो गया.

गणेशमूर्ति के पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक, गणेशमूर्ति (74) ने कथित तौर पर एक कीटनाशक (‘सल्फास’) खा कर आत्महत्या का प्रयास किया था. गणेशमूर्ति के आत्महत्या की वजह पार्टी द्वारा उनकी जगह ई. प्रकाश को टिकट दिया जाना बताया जा रहा है. डीएमके युवा विंग के नेता ई. प्रकाश  सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के नजदीकी माने जाते हैं. टिकट न मिलने के बाद से ही गणेशामूर्ति अत्यधिक तनाव में चल रहे थे.

Rohit Rai

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

45 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

53 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago