सनराइजर्स हैदराबाद ने दर्ज की पहली जीत
IPL 2024, SRH vs MI Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में बुधवार 27 मार्च का दिन आईपीएल के इतिहास में दर्ज हो गया है. सीजन का आठवां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच ऐतिहासिक मुकाबला खेला गया. जिसमें हैदराबाद ने 31 रनों से जीत दर्ज कर जीत का खाता खोला. दोनों टीम अपना दूसरा मैच खेलने के लिए उतरी थी. इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए. वहीं कई ऐसे रिकॉर्ड भी बन गए जिसे टूटने में सालों लग जाएंगे.
टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 277 रनों का विशाल स्कोर बनाया. जो आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया. इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 38 छक्के लगाए. हैदराबाद की ओर से पहली पारी में 18 छक्के लगे. वहीं दूसरी पारी में मुंबई इंडियंस की ओर से 20 छक्के लगे. दोनों और से कुल 4 अर्धशतक भी लगे.
आईपीएल के इस मैच में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा. जिसके चलते टीम को शर्मसार होना पड़ा है. ये वही मुंबई टीम है, जिसने कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में 5 बार चैंपियन बनी है. लेकिन इस बार टीम की कमान रोहित शर्मा से लेकर हार्दिक पंड्या को दे दी गई. लेकिन पंड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस इस सीजन में अभी तक जीत का खाता भी नहीं खोल सकी है. टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैच गंवा दिए हैं.
ये भी पढ़ें- IPL 2024, SRH vs MI Live Score: 500 से अधिक रन, 38 छक्के… ऐतिहासिक मैच में हैदराबाद की जीत, मुंबई को मिली दूसरी हार
Best Bollywood Diwali Songs Playlist: दिवाली के त्योहार पर घर की सजावट और पकवानों के…
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…