Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

तमिलनाडु: आत्महत्या का प्रयास करने वाले MDMK सांसद ए. गणेशमूर्ति का निधन, इस बात से थे नाराज!

तमिलनाडु के इरोड शहर का मामला. बीते 24 मार्च को गणेशमूर्ति ने कथित तौर पर इरोड के पेरियार नगर स्थित अपने आवास पर जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी.

अस्पताल में गणेशमूर्ति

तमिलनाडु के ईरोड से MDMK सांसद ए. गणेशमूर्ति का गुरुवार सुबह 5:05 बजे कार्डियक अरेस्ट के कारण कोयंबटूर के एक अस्पताल में निधन हो गया. कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास करने के बाद बीते 24 मार्च को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कहा जा रहा है कि लोकसभा का टिकट न मिलने से वह नाराज चल रहे थे.

गणेशमूर्ति ने कथित तौर पर बीते 24 मार्च को इरोड के पेरियार नगर स्थित अपने आवास पर जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. बेहोशी की हालत में पाकर परिवार के सदस्य उन्हें स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया गया. बाद में उन्हें कोयंबटूर के कोवई मेडिकल सेंटर एंड हॉस्पिटल (KMCH) में रिफर कर दिया गया था, जहां उनका निधन हो गया.

गणेशमूर्ति के पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक, गणेशमूर्ति (74) ने कथित तौर पर एक कीटनाशक (‘सल्फास’) खा कर आत्महत्या का प्रयास किया था. गणेशमूर्ति के आत्महत्या की वजह पार्टी द्वारा उनकी जगह ई. प्रकाश को टिकट दिया जाना बताया जा रहा है. डीएमके युवा विंग के नेता ई. प्रकाश  सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के नजदीकी माने जाते हैं. टिकट न मिलने के बाद से ही गणेशामूर्ति अत्यधिक तनाव में चल रहे थे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital