चित्रकूट और मैहर देवी धाम के आसपास मांस और शराब पर पाबंदी
मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार एक के बाद एक प्रदेश में विकास और रोजगार के कार्यों को अंजाम देने के साथ-साथ लोगों की धार्मिक भावनाओं का भी ख्याल रख रही है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन की सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शहर में जनता का दिल जीत लिया है. एक लंबे अरसे से शहर के स्थानीय लोगों को, जिस आदेश की प्रतीक्षा थी, अब वह आदेश लागू हो रहा है.
पवित्र धार्मिक नगरी मैहर के पास मां शारदा देवी मंदिर है. ये मंदिर चित्रकूट धार्मिक परिक्षेत्र की परिधि भी आता है. इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला किया है.उसने जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में मांस और शराब की दुकानों पर रोक लगा दी है. जिससे यहां के स्थानीय लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है.
दरअसल, बात ये है कि वहां के स्थानीय लोगों ने सरकार से यह मांग की थी कि इस धार्मिक स्थल के के पास किसी भी प्रकार कर गंदगी न फैलाई जाये.यहां पर जो मांस और शराब की दुकानें है,उन्हें बंद कर दी जाये, इसके बाद प्रदेश सरकार ने इस मामले में गंभीर रुख अपनाते हुए उनकी मांगे पूरी कर दी है. जिससे अब लोग काफी खुश नजर आ रहे है.
पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…
क्या 1 जनवरी 2027 से पुरानी चेकबुक बंद हो जाएगी? RBI ने वायरल मैसेज पर…
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…