Medinipur BJP Worker Death- bharat express
Medinipur BJP Worker Death: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर ग्रामीण इलाके में एक बीजेपी कार्यकर्ता की कथित तौर पर पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान सामशेर विश्वास (32) के रूप में हुई है. घटना शनिवार सुबह हाथिहलका इलाके की बताई जा रही है. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है.
जानकारी के मुताबिक, सामशेर विश्वास को गंभीर रूप से घायल अवस्था में बरामद किया गया. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, घटना के पीछे बीजेपी की कथित गुटबाजी को वजह बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि पार्टी के ‘आदि’ और ‘नव्य’ गुट के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. आरोप है कि इसी विवाद के दौरान सामशेर समेत कुछ लोगों पर दूसरे गुट के लोगों ने हमला किया. हालांकि, घटना के वास्तविक कारण और हमलावरों की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
यह भी पढ़ें: ‘भाजपा में आने के बाद मुझे कुछ नहीं मिला’, कैप्टन अमरिंदर बोले- कांग्रेस भी शायद वापस न ले
जिला बीजेपी अध्यक्ष सौमेन तिवारी ने कहा कि घटना में वास्तव में क्या हुआ, इसकी जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं होने की बात सामने आई है. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…