मुस्कान और साहिल दोषी करार
Muskan Rastogi Sahil Shukla Convicted: देश को झकझोर कर रख देने वाले बहुचर्चित ‘नीला ड्रम केस’ में आखिरकार अदालत का फैसला आ गया है. मेरठ की जिला अदालत ने बुधवार, 30 सितंबर 2026 को आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को हत्या और साक्ष्य छिपाने का दोषी करार दे दिया है. कोर्ट अब से 15 दिन बाद दोनों की सजा का ऐलान करेगी. इस सनसनीखेज मामले में करीब 19 महीने लंबा ट्रायल चला, जिसके दौरान 126 तारीखें पड़ीं और 22 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज किए गए.
जज का सवाल: ‘मुस्कान, क्या लग रहा है?’
फैसला सुनाए जाने से पहले दोनों आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट से जुड़े थे. सुनवाई के दौरान जज ने आरोपी मुस्कान से मुखातिब होते हुए और पूछा आज फैसले का दिन आ गया है. मुस्कान क्या लग रहा है? हमने जो करना है कर दिया. आज सजा नहीं सुनानी है, क्या लगता है?
अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि इस तरह के जघन्य अपराध समाज में डर और दहशत का माहौल पैदा करते हैं. फैसले की खबर सामने आने के बाद से ही दोनों आरोपियों में बेचैनी साफ देखी जा रही थी, जहां मुस्कान पिछले तीन दिनों से जेल में पूजा-पाठ कर रही थी, वहीं साहिल ने साथी कैदियों से बातचीत बंद कर दी थी.
क्या था पूरा मामला और कैसे हुआ था खुलासा?
यह खौफनाक घटना 3-4 मार्च 2025 की है. मर्चेंट नेवी में काम करने वाला सौरभ राजपूत लंदन से अपने घर मेरठ आया था. इस दौरान उसकी पत्नी मुस्कान के प्रेम संबंध साहिल नाम के युवक से हो गए. दोनों ने मिलकर सौरभ को रास्ते से हटाने की साजिश रची. 3 मार्च को मुस्कान ने सौरभ के खाने में नींद की गोलियां मिला दीं और साहिल को बुलाकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी.
ये भी पढ़ें: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के बाद केली कुंज आश्रम में बड़ा बदलाव, सफेद-पीले अचले पर लगी रोक
दोनों ने मिलकर शव के टुकड़े किए और एक नीले ड्रम में भरकर ऊपर से सीमेंट व बालू भर दी ताकि बदबू न आए. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मनाली घूमने निकल गए. जब 18 मार्च को परिजनों को शक हुआ और पुलिस ने जांच की तो घर से नीले ड्रम में सौरभ का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ. इस घटना ने पूरे देश की रूह कपकपा दी थी.
Meerut News, Neela Drum Case, Court Verdict, Crime News, UP Police, Saurabh Rajput Murder, Muskan Rastogi, Meerut Neela Drum Case Verdict, Saurabh Rajput Murder Case Meerut, Muskan Rastogi Sahil Shukla Convicted, Meerut Court Decision Neela Drum Murder, Meerut Crime News Today, Neela Drum Hatyakand Meerut, UP Crime News Court Conviction
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



