देश

‘टाटा कार की जगह गधा खरीद लेता’, 12 लाख की गाड़ी पर पोस्टर चिपकाकर सड़क पर उतरा मालिक, देखें- VIDEO

रिपोर्ट- चन्द्र मोहन गुप्ता 


Alwar Tata Car Video: सोशल मीडिया पर अक्सर टाटा की गाड़ियों की मजबूती के चर्चे होते हैं. 5-स्टार सेफ्टी, लोहे जैसी मजबूत बॉडी, एक्सीडेंट में भी जान बचा लेने वाली रील्स रोज ही वायरल होती है. लेकिन इसका दूसरा पहलू भी है. कई यूजर्स टाटा की गाड़ियों में आ रही छोटी-बड़ी खराबियों, सर्विस इश्यू सहित कई कमियों को लेकर लगातार आवाज उठाते रहे हैं. ऐसा ही एक मामला राजस्थान के अलवर से आया. जहां टाटा मोटर्स की कार से जुड़े विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अनोखे अंदाज में ऐसा विरोध जताया जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है.

व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार पर ऐसा पोस्टर लगा दिया, जिसने राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. कार के बोनट पर लगाए गए पोस्टर में गधे की तस्वीर के साथ लिखा है कि ‘टाटा की इलेक्ट्रिक मोटर्स सर्विस से ये गधा मैंने 12 लाख में लिया है.’

‘टाटा कार की जगह गधा खरीदो’

वहीं कार के पीछे लगे पोस्टर पर लिखा है- ‘टाटा की कार खरीदने के बजाय गधा खरीदना चाहिए था.’ पीड़ित दीपक कुमार शर्मा (अति. प्रशासनिक अधिकारी) ने यह विरोध दर्ज कराया है.

दीपक का आरोप है कि टाटा की कार और उससे जुड़ी सर्विस को लेकर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा है. इसी नाराजगी को उन्होंने सार्वजनिक रूप से जाहिर करने के लिए कार को ही विरोध का माध्यम बना लिया. खास बात यह रही कि कार के आगे और पीछे लगाए गए पोस्टर पर 12 लाख रुपये की कार और गधे की तुलना की गई है. सड़क से गुजरने वाले लोग भी कार को देखकर रुकते और पोस्टर पढ़ते नजर आए.

कोर्ट में चल रहा है मामला

विरोध का यह तरीका क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. बताया गया है कि कार से संबंधित विवाद को लेकर न्यायपालिका में मामला विचाराधीन है. ऐसे में पोस्टर के जरिए लगाए गए आरोपों की वास्तविकता और मामले से जुड़े दस्तावेज न्यायिक प्रक्रिया में तय होना बाकी है. मामले में अब सवाल यह है कि 12 लाख रुपये की कार खरीदने वाले ग्राहक की शिकायत क्या है, वाहन में क्या समस्या सामने आई.

ये भी पढ़ें- छी..छी..नवरात्रि से पहले गंदी साजिश! इंदौर में 92 लाख की गर्भपात किट जब्त, बढ़ा सियासी बवाल

दीपक शर्मा ने बताया 2 साल पहले उन्होंने इस कर को खरीदा था कर खरीदते वक्त बड़े-बड़े दावे किए गए थे लेकिन उसके बाद 2 साल बाद इसका पेंट उतारने लगा, बैटरी नहीं चल रही जंग लगने लग गई. उन्होंने आमजन से अपील की है कि मैं इस गधे के चक्कर में फंस गया हूं आप इसके चक्कर में मत आना.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

₹1.86 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक! भारत को ग्रीन एनर्जी हब बनाने के लिए मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज़-III (GEC-III) स्कीम…

9 minutes ago

‘2029 तक पंजाब को बना देंगे नशा-मुक्त’; अमित शाह का बड़ा दावा, जालंधर में AAP सरकार पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के…

15 minutes ago

बदायूं में शादी का झांसा देकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी दी तो युवती ने पी लिया तेजाब

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने…

25 minutes ago

नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी करार, सजा पर क्या है कोर्ट का रुख?

Muskan Rastogi Sahil Shukla Convicted: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा…

30 minutes ago

भारत से अमेरिकियों को ठगा: दिल्ली में चल रहा था Apple के नाम पर फ्रॉड; 7 लोगों से क्या-क्या मिला?

Fake Apple Tech Support Scam Delhi: दिल्ली के नारायणा में फर्जी Apple टेक-सपोर्ट कॉल सेंटर…

42 minutes ago

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के बाद केली कुंज आश्रम में बड़ा बदलाव, सफेद-पीले अचले पर लगी रोक

Premanand Maharaj Ashram New Rules: प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी…

53 minutes ago