देश

पीएम मोदी से सीखना चाहिए विषम परिस्थितियों में कैसे करें राष्ट्र सेवा- मनोज मुंतशिर

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित म्यूजिकल प्रोग्राम ‘मेरा देश पहले: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ नरेंद्र मोदी’ का आगाज हो चुका है. बीते दिन यानी 22 सितंबर को प्रोग्राम में कई बॉलीवुड सेलेब्स को देखा गया. मंगलवार को शो में गीतकार और फिल्म राइटर मनोज मुंतशिर को देखा गया, जिन्होंने पीएम मोदी को प्रेरणा स्रोत बताया. शो में आने का अनुभव शेयर करते हुए सिंगर ने कहा, “मुझे जब भी बिहार आने का मौका मिलता है तो मेरा उत्साह काफी ज्यादा होता है, क्योंकि आज का दिन बहुत खास है.

मनोज मुंतशिर ने मोदी को प्रेरणा स्रोत बताया

आज 23 सितंबर है और रामधारी सिंह दिनकर जी का जन्मदिन है, जिनको मैं भारत का सबसे बड़ा कवि मानता हूं. आज के दिन बिहार की धरती पर मुझे उनकी कविताएं, क्रांतिकारी गीत और इमरजेंसी के समय लिखे हुए गाने वो सब हमारे शो का हिस्सा हैं. जब ये सब पीएम मोदी की जीवन गाथा में जुड़ेगा तो कैसा होगा. मनोज से पूछा गया कि उन्हें गीत लिखने की प्रेरणा कहां से मिली. इस सवाल का जवाब देते हुए सिंगर ने पीएम मोदी को जीवंत उदाहरण बताया.

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जी का जीवन हमेशा से उतार-चढ़ाव से भरा रहा है…लेकिन उन्हें हर कदम पर विजय मिली है. जब हमें कुछ सीखने का मौका मिले तो सबसे पहले अपने आस-पास से सीखना चाहिए…हमें अपने इतिहास पुरुषों से भी सीखना चाहिए, लेकिन जब हमें सामने से जीवंत सीखने का मौका मिल रहा है तो उसे छोड़ना नहीं चाहिए. मैं समझता हूं कि पीएम मोदी एक जीवंत उदाहरण हैं हमारे सामने कि कैसे विषम से विषम परिस्थितियों में विजय और राष्ट्र की सेवा की जा सकती है. शो के बारे में बात करते हुए सिंगर ने कहा कि ये शो युवाओं के सीखने के लिए बना है.

आजकल हमारे युवा कहते हैं कि हमारी परिस्थितियां खराब थी, बहाने बनाते हैं कि हालात ठीक नहीं थे, लेकिन जब आप पीएम मोदी की कहानी देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि जब आप कुछ करने का ठान लेते हैं तो कोई ताकत आपको रोक नहीं सकती. इसके अलावा, इस शो से युवा देशप्रेम भी सीखेंगे क्योंकि मोदी जी का पूरा जीवन देश प्रेम से भरा है.


ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर दी श्रद्धांजलि


भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

31 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago