देश

मर्सिडीज इंडिया के सीईओ ने पुणे में जाम में फंसने पर ऑटो-रिक्शा की सवारी की

नई दिल्ली – मार्टिन मर्सिडीज इंडिया के सीईओ हैं. इससे पहले उन्होंने मर्सिडीज चीन के मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में कार्य किया. फिलहाल वे भारत में ऑटो की सवारी करके चर्चा का विषय बने हुए हैं. मर्सिडीज की गाड़ियां दुनिया की सबसे महंगी गाड़ियों में से एक है. लोग इसकी सवारी करते हैं तो उन्हें बहुत धनवान माना जाता है. लेकिन सोचिए खुद मर्सिडीज का सीईओ अगर मर्सिडीज छोड़कर ऑटो की सवारी करने लगे तो यह बेहद चौंकाने वाली बात होगी. लेकिन यह मामला सामने आया है और पुणे में मर्सिडीज इंडिया के कार्यकारी अधिकारी एक ऑटो की सवारी करते नजर आए.

ट्रैफिक जाम में फंसे श्वेंक

लग्जरी कार ब्रांड के शीर्ष अधिकारी को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ऑटो-रिक्शा की जरूरत पड़ जाती है. मर्सिडीज-बेंज इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्टिन श्वेंक ने हाल ही में पुणे में ट्रैफिक जाम में फंसने पर ऑटो-रिक्शा की सवारी की. ट्रैफिक जाम में फंसे श्वेंक अपनी मर्सिडीज एस-क्लास कार से निकले, दूर तक पैदल चले और उसके बाद एक ऑटो-रिक्शा लिया. उन्होंने यह बात एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताई.

पुणे की सड़कों पर ट्रैफिक

श्वेंक ने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “अगर आपकी एस-क्लास कार पुणे की सड़कों पर ट्रैफिक जाम में फंस जाती है तब आप क्या करते हैं? हो सकता है कि कार से उतरकर कुछ दूर पैदल चलना शुरू करें और फिर एक ऑटो-रिक्शा पकड़ लें.”यह पोस्ट जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और कुछ यूजर्स ने उनसे ऑटो-रिक्शा लेने के उनके अनुभव के बारे में पूछा.

एक यूजर ने लिखा, “अच्छा, आप भाग्यशाली हैं. हर कोई इतना भाग्यशाली नहीं है कि एक ऑटो-रिक्शा चालक मिल जाए जो आपको आपकी मंजिल तक ले जाने के लिए सहमत हो.”एक अन्य यूजर ने लिखा, “मैं अभी भी एस-क्लास में बैठूंगा और ट्रैफिक के साथ भी इसके भरपूर आराम का आनंद उठाऊंगा.”श्वेंक 2006 से ही इस ब्रांड से जुड़े हुए हैं. वह 2018 में मर्सिडीज-बेंज इंडिया के सीईओ बने. इससे पहले, उन्होंने मर्सिडीज-बेंज चीन के मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में कार्य किया.

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

3 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

37 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago