दिल्ली-NCR में फिर होगी बारिश
Weather News – . एक बार फिर फिर से बरसात के बादल बरसने वाले हैं . बारिश को लेकर मौसम विभाग ने क्या नया अपडेट जारी किया है. अगर आप सोच रहे हैं कि मानसून (Monsoon) की पूरी तरह विदाई हो गई तो थोड़ा ठहर जाइए. मानसून भले ही देश के कुछ हिस्सों से वापस जा चुका हो लेकिन वह अब भी कई हिस्सों में सक्रिय है. मौसम विभाग का कहना है कि दशहरा के अगले दिन से मानसून फिर से कमबैक करने वाला है और 13 अक्टूबर तक देश के कई हिस्सों में फिर से झमाझम बारिश होगी.
मौसम विभाग के मुताबिक देश में मानसून (Monsoon) की विदाई हर साल 20 सितंबर से शुरू हो जाती है. हालांकि इस बार यह 13 अक्टूबर तक चलने की संभावना है. इसकी वजह ये है कि इस बार यूपी और मध्य प्रदेश के ऊपर कम दबाव वाला मानसून सक्रिय बना हुआ है. इसके चलते दशहरा यानी 5 अक्टूबर के बाद मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर ‘नोरु’ नामक सुपर चक्रवात बना हुआ है. इस चक्रवात की वजह से मानसून (Monsoon) वापस नहीं लौट पा रहा है. इसके चलते देश के विभिन्न हिस्सों में 5 अक्टूबर से फिर से बारिश होने की संभावना है. साथ ही बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चलेंगी, जिससे दिन के तापमान में भी कमी होगी और लोगों को सर्दी का एहसास होने लगेगा.
इस बार देश के उत्तरी और उत्तर पश्चिमी हिस्सों में मानसून (Monsoon) सामान्य से 5 फीसदी ज्यादा बरसा है. यह लगातार चौथा साल है, जब इतनी अच्छी मानसूनी बरसात देखने को मिल रही है. इससे रबी फसलों की रोपाई की तैयारी कर रहे किसानों को काफी मदद मिलेगी और उन्हें पानी की कमी का सामना नहीं करना पडे़गा. महापात्रा ने बताया कि 13 अक्टूबर के नोरु चक्रवात भी कमजोर पड़ जाएगा. इसके साथ ही इस साल के मानसून की भी पूरी तरह विदाई हो जाएगी.
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…