देश

Ghaziabad News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर हुई करोड़ों की ठगी, तीन गिरफ्तार

गाजियाबाद : जिले की साइबर सेल ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, प्वाइंट रिडिम कराने व केवाइसी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है. पुलिस ने गिरोह की दो युवतियों व एक किशोरी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरोह के अन्य ठग अभी भी फरार हैं. आरोपित काल सेंटर चलाकर ठगी का धंधा चला रहा था. पिछले पांच साल से जगह बदल-बदलकर काल सेंटर चल रहा था.

पांच साल में आरोपित पांच हजार से अधिक लोगों से पांच करोड़ से अधिक की ठगी कर चुके थे. आरोपितों के खातों से पुलिस को लाखों की ट्रांजक्शन मिली है. पुलिस ने इनके पास से 12 मोबाइल फोन, एक लैपटाप, एक टेबलेट, एक पासबुक, चार डेबिट कार्ड, चार आधार कार्ड, सिम कार्ड, पैन कार्ड बरामद किया है.

साइबर सेल की नोडल अधिकारी एवं सीओ सिटी प्रथम अंशु जैन व साइबर सेल प्रभारी सौरभ विक्रम सिंह ने कहा कि पकड़े गए आरोपितों में इटावा के लालपुरा की ज्योति और नेहा हैं. हाल में दोनों नोएडा के सेक्टर पांच हरौला में रहती थीं. इनके गिरोह में एक किशोरी भी शामिल है. पूछताछ में आरोपितों ने कहा कि ये करीब पांच हजार लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुकी हैं.

फर्जी सिम कार्ड पर चल रहा था धंधा

साइबर सेल प्रभारी सौरभ विक्रम सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आकाश नाम का आरोपित बंगाल, असम व झारखंड से फर्जी आइडी पर एक्टिव सिम उपलब्ध करवाता था. वहां से कोरियर से सिम कार्ड मंगवाए जाते थे. इनका चार पांच दिन इस्तेमाल कर फेंक दिया जाता था. काल करने के लिए लोगों का डेटा भी आकाश ही उपलब्ध कराता था. आकाश व ज्योति का पति गजेंद्र अभी फरार चल रहा है.

पुलिस उनकी तलाश में जुटी गई है. पूछताछ में यह भी पता चला है कि आरोपित 10 से 12 दिन एक जगह काल सेंटर चलाती थीं और बाद में ठिकाना बदल लेती थीं.

गिरोह की सरगना ज्योति ने बताया कि उसने काल सेंटर से ही बात करने का तरीका सीखा था. इसके बाद उसने नौकरी छोड़कर पति गजेंद्र के साथ ठगी शुरू कर दी है. काल करने के लिए नेहा व अन्य कई लड़कियों को 8 से 10 हजार रुपये वेतन पर रखा है. आरोपित एक दिन में 300 से 500 लोगों को फोन करते थे. इनमें से जो इनके जाल में फंसता था, उसे ठग लेते थे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 seconds ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

32 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

38 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago