देश

Weather Update: लद्दाख में पारा -20 डिग्री पहुंचा, उत्तर भारत में भी सितम ढा रही सर्दी, यूपी में बदला स्कूल खुलने का समय

Weather Update: देश के अब कड़ाके के ठंड पड़ना शुरू हो गई है. उत्तर भारत में कोहरे (FOG) की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. घने कोहरे के चलते ट्रेनें काफी देरी से चल रही हैं. इसके अलावा कई ट्रेनों को कोहरे की वजह से रद्द कर दिया गया है. मौसम  विभाग की माने तो आज यानी 22 दिसंबर को पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश (UP) में बहुत घना कोहरा पड़ने के आसार हैं. हालांकि, इसके अलावा अगले दो भी घना कोहरा रह सकता है. यूपी में मौसम विभाग ने 24 दिसंबर तक के लिए येलो अलर्ट (yellow Alert) जारी किया है.

पंजाब और उत्तर पश्चिमी राजस्थान से लेकर पूरे हरियाणा, पश्चिम यूपी और पूर्वी यूपी के उत्तरी हिस्सों में घने कोहरे ने आफत मचा रखी है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज गुरुवार को कई शहरों में विजिबिलिटी काफी कम देखी गई. सुबह  5.30 बजे अमृतसर में 50 मीटर, बठिंडा में 0 मीटर, पटियाला और चंडीगढ़ में 25, अंबाला में 50, गंगानगर में 25, बरेली में 25, बहराइच में 50, गोरखपुर में 25 और  पालम और दिल्ली के सफदरजंग में 200 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई.

उत्तरप्रदेश में क्या है ठंड का हाल

उत्तर भारत में कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के चलते रेल और सड़क यातायात प्रभावित हो रहा है. कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं, कुछ को रद्द करना पड़ा है. सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं. घने कोहरे के चलते प्रदेश की सरकार लगातार कई अहम फैसले ले रही है. गौतमबुद्ध नगर में सभी निजी-सरकारी स्कूल आज से सुबह 9 बजे से खुलेंगे. इस संबंध में जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है.

राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ घने कोहरे में लिपटा रहेगा. गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसके अलावा गाजियाबाद में भी घना कोहरा छाया रहेगा.

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत का आज क्या है हाल? भारत में जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली में ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन

दिल्ली में पिछले कई दिनों से न्यूतम तापमान 6 डिग्री बना हुआ है. वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसके अलावा, अगर प्रदूषण की बात करें तो कल शाम (बुधवार) आनंदविहार इलाके में AQI 360 दर्ज किया गया जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है.

लद्दाख में जमे नदी, नाले और झरने

कश्मीर और लद्दाख में सबसे सर्द मौसम की शुरुआत हो गई है. लद्दाख में नदी, नाले और झरने जम गए हैं. वहीं, श्रीनगर में भी झील, नदी, नाले जमना शुरू हो गए हैं. लद्दाख और कश्मीर में अभी बहुत बर्फबारी नहीं हुई है लेकिन तापमान माइनस में पहुंचने के चलते नदी-नाले जमने लगे हैं. आने वाले समय में आपको बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार आज श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -4 डिग्री और अधिकतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

2 minutes ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

18 minutes ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

26 minutes ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

33 minutes ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

36 minutes ago