मनोरंजन

Shahrukh Khan: शाहरुख को ‘जिंदा जलाने’ से लेकर दीपिका की ‘गर्दन काटने’ तक… किन-किन एक्टर्स को मिल चुकी है जान से मारने की धमकी, जानें

Shahrukh Khan:  बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान (Pathan) को लेकर चर्चाएं जोरो से हैं. इस फिल्म के चलते एक्टर को जान से मारने की धमकी मिल रही है.अयोध्या के संत ने भी शाहरुख खान को फटकार लगाई है. शाहरुख और दीपिका की फिल्म को लेकर काफी  हंगामा हो रहा है. इस फिल्म को लेकर पूरे देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है.

इन दिनों बॉलीवुड सुपरस्टार अपनी  फिल्म पठान को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए है. बता दें  कि देश भर में फिल्म के गीत बेशर्म रंग में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर भगवा रंग का अपमान करने का आरोप लगा है, जिसे लेकर विवाद हो रहा है. इसी बीच जानकारी निकल कर सामने आयी है कि अयोध्या के संत का भी नाम सामने आया है.

अयोध्या के  संत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने दी धमकी

इस विवाद को लेकर अयोध्या के एक संत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने खुलेआम शाहरुख खान को धमकी देते हुए कहा कि अगर शाहरुख खान मिल गया तो मैं उस जिहादी को जिंदा जला दूंगा. उन्होंने  ये भी कहा कि जलाने से पहले उसकी चमड़ी उधेड़ कर उसे दिखाउंगा की तुम्हें भगवा से नफरत है तो तुम्हारी धमनियों में बहने वाला खून बाहर क्यों है. और उन्होनें ये भी कहा कि अगर किसी और ने भी शाहरुख को जलाने की कोशिश की तो उसका मुकदमा भी मैं खुद लड़ूंगा.

ये भी पढ़ें- Christmas: Shweta Tiwari के घर क्रिसमस सेलिब्रेशन शुरू, बेटी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की एक झलक

किंग खान से पहले भी कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्हें मिली है जान से मारने की धमकी

शाहरुख खान से पहले भी सुपरस्टार आमिर खान को टीवी शो सत्यमेव जयते के पहले सीजन के लिए जान से मारने की धमकियां मिली थीं, तभी  एक्टर ने सुरक्षा  के लिए करीब 10 करोड़  रुपये  खर्च किये थे.  वहीं विवेक अग्निहोत्री को भी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के दौरान जान से मारने की धमकियां मिली थी.  एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को  फिल्म ‘पद्मावत’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ के समय जान से मारने की धमकियां मिली हैं. गैंगरेप का शिकार हुई राजस्थान की दलित महिला ‘भवंरी देवी’ के किरदार के लिए एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकियां दी गई थीं.  फिल्ममेकर राकेश रोशन को फिल्म ‘कहो न प्यार है…’ के दौरान जान से मारने की धमकियां मिली थीं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

10 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

11 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

23 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

31 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago