पहलगाम की खूबसूरत वादियों में पिछले साल 22 अप्रैल को आतंकियों ने खून की होली खेली थी. उस हमले में 26 मासूमों की जान चली गई थी. कई परिवार उजड़ गए और देशभर में मातम छा गया. उस दिन बैसरन घाटी, जिसे लोग ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहते हैं, गोलियों और बारूद की गूंज से भर गई थी.
पहली बरसी से ठीक पहले भारतीय सेना ने ट्वीट कर कहा कि जब इंसानियत की सीमाएं तोड़ी जाती हैं, तो जवाब निर्णायक होता है. सेना ने साफ किया कि भारत भूलता नहीं है और न्याय मिल चुका है. इस बयान ने देशवासियों को भरोसा दिलाया कि आतंकियों की करतूत का हिसाब लिया गया है.
हमले के दौरान आतंकियों ने बिना किसी भेदभाव के पर्यटकों पर गोलियां बरसाईं. धर्म या पहचान को देखे बिना सिर्फ मौत बांटी गई. उस दिन का मंजर आज भी लोगों की रूह को कंपा देता है.
हमले के कुछ दिन बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया. 6 से 7 मई के बीच पाकिस्तान और पीओके में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया. यह कार्रवाई पहलगाम हमले के जवाब में थी, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी. भारत ने दिखा दिया कि वह चुप नहीं बैठेगा.
ये भी पढ़ें-सिविल सर्विसेज डे 2026: गृह मंत्री अमित शाह ने सिविल सेवकों को बताया राष्ट्र निर्माण का आधार
इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था. किसी ने अपना जीवनसाथी खोया, किसी ने अपने बच्चों को. लेकिन इस दर्द ने भारत को और मजबूत बनाया. सेना के संदेश और ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और न्याय दिलाने में पीछे नहीं हटेगा.
ये भी पढ़ें-ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कामयाबी: 3 महीने में 73 अपराधियों को सजा दिलाने पर अमित शाह ने की NCB की तारीफ
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…
Vaishali Kalibari Durga Puja 2026: शरद ऋतु की दस्तक के बीच देश महक से सराबोर…
लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…
Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…
Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…