देश

‘हमारे स्कूल का रास्ता बंद है…’, गोपालगंज में दो परिवारों के विवाद से संकट में आई शिक्षा; जानें मामला

Gopalganj School Path Blocked: गोपालगंज/अटल बिहारी पांडेय: बिहार के गोपालगंज में पड़ने वाले कररिया गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां बड़ों के आपसी विवाद का खामियाजा स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को भुगतना पड़ रहा है. गांव की दलित बस्ती में स्थित ‘इंदिरा आवास प्राथमिक विद्यालय’ के रास्ते को दो परिवारों के पुराने जमीनी विवाद के चलते पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया गया. जब सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे तो रास्ता बंद देखकर उनके और ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया. आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर रास्ता खुलवाने की मांग करने लगे.

आखिर क्यों बंद हुआ स्कूल का रास्ता? (Gopalganj School News)

इस पूरे विवाद की जड़ जमीन की रजिस्ट्री और कब्जे को लेकर है. स्कूल की प्रधानाध्यापिका मीना कुमारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह विद्यालय लगभग 20 वर्षों से अधिक समय से चल रहा है और पक्के भवन में आने-जाने का रास्ता पहले से ही मौजूद था.

बाद के दिनों में दो लोगों ने स्कूल के ठीक सामने की जमीन की रजिस्ट्री कराई. इनमें से एक व्यक्ति ने तो रास्ते के लिए अपनी तरफ की जमीन छोड़ दी, लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने बिना रास्ता छोड़े ही अपना मकान बनवा लिया. इस नाइंसाफी से नाराज होकर, जिस व्यक्ति ने रास्ते के लिए जमीन छोड़ी थी, उसने भी अब अपनी जमीन पर कब्जा करने के लिए रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया है. इसी जिद के चलते पूरा स्कूल परिसर कैद होकर रह गया है.

सड़क पर लगा भीषण जाम (Gopalganj Primary school road jam)

सोमवार सुबह विवादित पक्षों ने स्कूल तक पहुंचने वाले इस संकरे रास्ते पर मिट्टी और अवरोधक (बैरिकेडिंग) डालकर उसे पूरी तरह बंद कर दिया. दर्जनों बच्चे जब स्कूल पहुंचे, तो वे अंदर नहीं जा सके. छात्रों का कहना था, “हम रोज स्कूल आते हैं, लेकिन अब रास्ता बंद है.”

ये भी पढ़ें: ‘मेरी सुरक्षा में चूक की जिम्मेदार ममता दीदी होगी’, रेखा गुप्ता को अंधेरे में क्यों करनी पड़ी जनसभा?

बच्चों की पढ़ाई बाधित होने से गुस्साए अभिभावक और ग्रामीण सड़क पर उतर आए. उन्होंने नारे लगाते हुए बेतिया मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई स्कूल बसें भी जाम में फंस गईं. बाद में स्थानीय लोगों और विद्यालय के शिक्षकों (शिक्षक राजीव रंजन सिंह सहित) ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया और यातायात बहाल करवाया.

BEO का सख्त एक्शन

सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (BEO) नीरज कुमार सिंह ने तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण किया. नीरज कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल का रास्ता बंद होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मैंने स्वयं मौके का मुआयना किया है. रास्ता बंद करने वाले लोगों को बुलाकर सख्त हिदायत दी गई है कि वे स्कूल का रास्ता बंद न करें. अगर फिर से बच्चों का रास्ता अवरुद्ध किया जाएगा, तो विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई (FIR) की जाएगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

16 minutes ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

18 minutes ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

1 hour ago

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

2 hours ago

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया दुनिया का हीरो, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के लिए दिया खास न्योता

Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…

3 hours ago