Mark Zuckerberg AI Vision: आधुनिक डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में सबसे बड़ी दौड़ बना ली है, और इस गेम में Meta अपनी पकड़ मजबूत करने जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्क जुकरबर्ग की कंपनी अमेरिका में कॉन्ट्रैक्टर्स को प्रति घंटे 55 डॉलर (करीब 5,000 रुपये) तक का भुगतान कर रही है ताकि वे भारत जैसे देशों के लिए लोकल कल्चर और भाषा पर आधारित चैटबॉट तैयार कर सकें.
Meta सिर्फ कोडर्स की तलाश नहीं कर रही है. कंपनी ऐसे पेशेवर ढूंढ रही है जिनके पास स्टोरीटेलिंग, कैरेक्टर क्रिएशन और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग का कम से कम छह साल का अनुभव हो और जो हिंदी, इंडोनेशियन, स्पैनिश या पुर्तगाली जैसी भाषाओं में फ्लुएंट हों. इन चैटबॉट्स का मकसद यह है कि इंस्टाग्राम, मैसेंजर और व्हाट्सएप यूजर्स ऐसे AI पर्सनालिटीज से जुड़ सकें जो स्थानीय और असली अनुभव दें.
जुकरबर्ग चाहते हैं कि AI चैटबॉट्स सिर्फ टेक्नोलॉजी टूल्स न रहें, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनें. उनका मानना है कि भविष्य में ये बॉट्स असली दोस्तों की तरह काम करेंगे और हमारी दैनिक जरूरतों को आसान बनाएंगे. इससे पहले 2023 में Meta ने सेलेब्रिटी आधारित AI बॉट्स लॉन्च किए थे, लेकिन लंबे समय तक वे टिक नहीं पाए. 2024 में Meta ने AI Studio पेश किया, जिससे आम यूजर्स भी अपने चैटबॉट बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Indian Stock Market: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, आईटी शेयरों में उछाल
भारत में इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के करोड़ों सक्रिय यूज़र्स हैं. हिंदी चैटबॉट्स लॉन्च करना Meta के लिए एंगेजमेंट और रेवेन्यू दोनों बढ़ाने का एक बड़ा अवसर हो सकता है. यदि बॉट्स भारतीय संस्कृति और भाषा के अनुरूप हों, तो यूजर इंटरैक्शन और कंपनी की लोकप्रियता में भारी इजाफा होगा.
हालांकि, चैटबॉट्स बनाना आसान नहीं है. पहले भी Meta पर आरोप लगे हैं कि उसके AI बॉट्स ने संवेदनशील डेटा लीक किया और कई बार अनुचित कंटेंट जेनरेट किया. कुछ विवादास्पद कैरेक्टर्स ने कंपनी की छवि को प्रभावित किया. इसलिए इस बार Meta स्थानीय क्रिएटर्स और एक्सपर्ट्स को शामिल कर सुरक्षित और वास्तविक कैरेक्टर्स तैयार कर रही है.
Meta का लक्ष्य हिंदी और अन्य स्थानीय भाषाओं में रियलिस्टिक AI पर्सनालिटीज बनाना है. यह देखना दिलचस्प होगा कि ये बॉट्स भारतीय यूजर्स के बीच कितना असर डालते हैं और क्या यह जुकरबर्ग का मास्टरस्ट्रोक साबित होगा या नए विवादों की वजह बनेगा.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…
UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…
भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…