देश

मिर्जापुर: अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर से प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं का गुरुग्राम की कंपनी में सिलेक्शन, ​मिलेगा इतना वेतन

मिर्जापुर: ग्रामीण इलाकों के युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कौशल प्रशिक्षण एक अहम भूमिका निभा रहा है. इसी पहल के तहत अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से संचालित अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर लगातार युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुसार तैयार कर रहा है. सेंटर में युवाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर उनके हुनर को निखारा जा रहा है, ताकि वे बेहतर रोजगार के अवसर हासिल कर सकें.

इसी प्रयास का सकारात्मक परिणाम सामने आया है. अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 7 युवाओं का चयन हरियाणा के गुरुग्राम स्थित Dhoot Transmission Pvt. Ltd. में एसोसिएट/ऑपरेटर पद के लिए किया गया है. चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से 26 कार्य दिवसों के आधार पर हर महीने ₹20,702 (CTC) का वेतन मिलेगा.

प्रशिक्षण के बाद युवाओं को मिली नई शुरुआत

युवाओं के चयन के बाद सेंटर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां चयनित प्रशिक्षार्थियों को ऑफर लेटर सौंपे गए. इस मौके पर अदाणी फाउंडेशन की ओर से ऊषा मिश्रा और अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के सुमित वाजपेयी मौजूद रहे. उन्होंने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कौशल विकास आज के समय में युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने का सबसे प्रभावी माध्यम है. सही प्रशिक्षण मिलने से युवा न सिर्फ रोजगार हासिल कर सकते हैं, बल्कि अपने परिवार और समाज की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बना सकते हैं.

कार्यक्रम में चयनित युवाओं के परिजन भी शामिल हुए. इनमें ग्राम नौडीहा लालपुर के सुरेश कुमार गुप्ता, ग्राम ममरी के जयलाल, ग्राम देवपुरा के सूर्य कुमार सोनी, ग्राम रामपुर-33 के मुन्नालाल और ग्राम मटिहानी के गोविंद शामिल रहे. इसके अलावा CSR टीम के अभय, प्रवीण, मनीषा, सना राय और सपना भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे.

ग्रामीण युवाओं के भविष्य को मिल रही नई दिशा

परिजनों ने अदाणी फाउंडेशन और अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर की इस पहल की सराहना की. उनका कहना था कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए नई उम्मीद लेकर आते हैं. इससे उन्हें अपने हुनर को पहचानने और रोजगार की दुनिया में आगे बढ़ने का मौका मिलता है. उन्होंने अन्य युवाओं से भी अपील की कि वे कौशल प्रशिक्षण से जुड़कर अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएं.

अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर का उद्देश्य सिर्फ प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि युवाओं को रोजगार के योग्य बनाकर उन्हें आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ाना है. इसी सोच के साथ सेंटर लगातार युवाओं को नई संभावनाओं से जोड़ने का काम कर रहा है.

ये भी पढ़ें- सिंगरौली के 243 सरकारी स्कूल जर्जर, हजारों बच्चों की पढ़ाई पर मंडरा रहा खतरा

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

11 minutes ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

12 minutes ago

प्रयागराज में बापू के अनोखे भक्त: 40 सालों से सहेज रहे यादें, गांधी जयंती पर अनिल गुप्ता ने लगाई दुर्लभ प्रदर्शनी

प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…

19 minutes ago

बिहार का अगला डीजीपी कौन? रेस में शामिल हैं 10 वरिष्ठ अधिकारी

Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…

30 minutes ago

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण बना विवाद की वजह, साहिब सिंह ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा और साहिब सिंह के बीच…

40 minutes ago