Bharat Express DD Free Dish

Rural Development

आने वाले समय में गांव की गोशालाएं भी स्थानीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की पहचान बनेंगी. योगी सरकार का यह विजन जल्द ही मूर्त रूप लेने वाला है. गो-संरक्षण के लिए संचालित गोशालाओं को अब परंपरा, भौगोलिक परिस्थितियों और ग्रामीण जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की तैयारी है.

मिर्जापुर के 7 ग्रामीण युवाओं को अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के प्रशिक्षण के बाद रोजगार का अवसर मिला है. हरियाणा के गुरुग्राम स्थित Dhoot Transmission Pvt. Ltd. में एसोसिएट/ऑपरेटर पद पर उनका चयन हुआ है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7, लोक कल्याण मार्ग पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में ग्रामीण विकास, कृषि, सामाजिक कल्याण और अन्य प्रमुख क्षेत्रों की प्रगति की समीक्षा की.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) के कारण बस्तर और रेड कॉरिडोर के क्षेत्र में आदिवासी विकास पिछड़ा रहा है.

उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कांग्रेस की मनरेगा योजना को भ्रष्टाचार का गढ़ बताते हुए कहा कि यह योजना अपने उद्देश्य में पूरी तरह विफल रही.

महाराष्ट्र के जलगांव में 'गोट बैंक' बदल रहा है महिलाओं की तकदीर. यहां लोन में बकरी मिलती है और ब्याज में मेमने देने पड़ते हैं. जानिए कैसे काम करता है यह अनूठा आत्मनिर्भर मॉडल.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘लखपति दीदी’ योजना ने गुजरात में महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक नई क्रांति ला दी है. राज्य में अब तक 5.96 लाख महिलाएं सालाना एक लाख से अधिक कमाई कर रही हैं. इस योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण, आर्थिक सहायता और मार्केट कनेक्टिविटी के ज़रिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है.

भारत के ग्रामीण इलाकों में अब सिर्फ सरकारी योजनाओं पर निर्भरता नहीं, बल्कि स्थानीय नवाचार और NGO की पहल से चाय बागानों जैसे क्षेत्रों में वैकल्पिक आजीविका के नए अवसर तैयार हो रहे हैं.

भारत में जिंक की खपत में तेजी से वृद्धि होने की उम्मीद है, अंतर्राष्ट्रीय जिंक एसोसिएशन (IZA) के अनुमान के मुताबिक अगले 10 वर्षों में जिंक की खपत 11 लाख टन से बढ़कर 20 लाख टन से अधिक हो जाएगी.