देश

Mirzapur: फोन पर पति से झगड़ने के बाद महिला ने अपने ही तीन बच्चों को कुएं में फेंका, सभी की हुई मौत

जय प्रकाश सिंह

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने पति से फोन पर झगड़ने के बाद पूरा गुस्सा अपने बच्चों पर उतार दिया और उन्हें कुएं में फेंक दिया, जिससे तीनों की मौत हो गई है. तो वहीं घर पर उसने खुद को आग लगा ली. इस पर गांव वालों ने आग बुझाकर महिला को बचाया. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया है.

रूह कंपा देने वाला ये मामला मिर्जापुर के संतनगर थाना क्षेत्र के पजरा गांव से सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक महिला ने जब अपने तीन मासूम बच्चों को कुएं में फेंक कर खुद को आग लगा ली तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई. जानकारी सामने आ रही है कि, पति मुंबई में मजदूरी का काम करता है. पति-पत्नी में शुक्रवार को किसी बात को लेकर फोन पर विवाद हुआ. इसके बाद क्रोधित पत्नी ने आत्मघाती कदम उठा लिया. उसने शनिवार सुबह करीब चार बजे पहले अपने मासूम दो बेटा और एक बेटी को कुएं में फेंका और फिर घर मे आग लगा दी. बताया जा रहा है कि जिस समय महिला ने अपने बच्चों को कुएं में फेंका था, उस वक्त वे तीनों सो रहे थे. तो वहीं घर से आग जलती देखकर ग्रामीणों ने जैसे-तैसे आग बुझाई और महिला को बचा लिया. तो वहीं इस पूरी घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं में फेंके गए तीन मासूम बच्चों में से दो के शव को बाहर निकाला, फिर काफी देर बाद एक और बच्चे का शव निकला गया.

ये भी पढ़ें- UP Politics: “…खोलेंगे इनके काले चिट्ठे”, भाजपा सांसदों पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना, बोले-“BJP हमेशा नई नौटंकी का सहारा लेती है”

पुलिस के मुताबिक पजरा गांव के रहने वाले अमरजीत कोल के तीन बच्चे आकाश उम्र 8 वर्ष, कृति उम्र 2 वर्ष व अनु उम्र 1 वर्ष की कुआं में गिरने की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंच कर पहले कृति व अनु के शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया है. आकाश का शव काफी तलाश के बाद बरामद हुआ. घर पर अमरजीत की पत्नी चन्दा अपने तीनों बच्चों के साथ रहती थी. परिजनों के मुताबिक रात में खाना खाने के बाद सभी सो गए थे इस दौरान महिला ने घर में आग लगा दी और चिल्लाने लगी. इस पर ग्रामीणों ने पहले उसे बचाया और फिर उससे बच्चों के बारे में पूछा तो उसने कुएं में फेंकने की बात बताई. इसके बाद जब कुएं में देखा गया तो बच्चे डूबे हुए दिखाई दिए.

इस पूरे मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि तीन बच्चों के शवों को बरामद कर लिया गया है. पारिवारिक कलह के चलते महिला ने बच्चों को कुएं में फेंक दिया था. महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल की जा रही.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

विदाई से पहले मानसून का यू-टर्न: यूपी-बिहार और एमपी समेत 24 राज्यों में बारिश-आंधी का बड़ा अलर्ट

मॉनसून की विदाई से पहले देश के कई हिस्सों में बारिश और तूफानी गतिविधियां फिर…

15 minutes ago

‘क्या नया वाला iPhone है?’ मुस्करा कर बोली ‘हां’ और पलक झपकते ही उड़ गया 3 दिन पुराना iPhone 18 Pro

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बाइक सवार बदमाशों ने शातिराना अंदाज़ में एक युवती…

29 minutes ago

क्या 4 टुकड़ों में बंटेगा उत्तर प्रदेश? राजभर के दावे ने 2027 के चुनाव से पहले बढ़ाई सियासी हलचल

UP Reorganisation: 2027 के चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान ने…

1 hour ago

‘देश के लिए 1 मिनट में सब दान कर दूंगा..!’ बिहार के ‘गोल्डमैन’ ने ऐसा क्यों कहा? पहनते हैं 6.3 किलो सोना

बिहार के भोजपुर के प्रेम सिंह करीब 6.3 किलो सोना पहनने के लिए 'गोल्डमैन ऑफ…

1 hour ago

कालकाजी मंदिर में टेका माथा, बाहर निकलते ही घिर गई मासूम! ‘नकली पुलिस’ बनकर आए 3 हैवानों ने किया गैंगरेप; देखें VIDEO

Delhi News: राजधानी दिल्ली में कालकाजी मंदिर के पास एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप…

2 hours ago

Parivartini Ekadashi: दूर हुआ एकादशी की तारीख का कंफ्यूजन, जानें व्रत की सही डेट और पारण का शुभ मुहूर्त

परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 22 सितंबर 2026 को रखा जाएगा, जबकि 23 सितंबर को द्वादशी…

2 hours ago