जाम हटवाने पहुंची पुलिस
जय प्रकाश सिंह
Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां बारात लेकर लौटते वक्त दुल्हे के चाचा के साथ बोलेरो ड्राइवर मो. अजहर की मोदी- योगी को लेकर राजनीति बहस होने के बाद ड्राइवर ने उनके ऊपर बोलेरो चढ़ा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने फरार ड्राइवर की गिरफ्तारी के मांग को लेकर मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया. बाद में अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम हटवाया. वहीं पुलिस की टीम ड्राइवर की तलाश में जुट गई है.
मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के महोखर गांव के पास उस समय हड़कंप मच गया जब मुस्लिम ड्राइवर मो. अजहर ने दूल्हे के चाचा को बोलेरो से मौत के घाट उतार दिया, जिससे नाराज ग्रामीणों ने हाईवे मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग को शव रखकर जाम लगा दिया. आक्रोशित परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा ने ग्रामीणों और परिजनों को घंटों समझाने का प्रयास किया और कार्रवाई का आश्वासन भी दिया लेकिन परिजन नहीं माने .जानकारी मिलने पर अपर जिला अधिकारी शिव प्रताप शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया. तब जाकर परिजनों ने जाम हटाया.
इस दौरान घंटों जाम लगा रहा. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
बताया जा रहा है राजेशधर दुबे अपने भाई राकेश धर दुबे के बेटे की शादी में मिर्जापुर गए हुए थे. शादी से सुबह वापस हो रहे थे. बोलेरो गाड़ी में 5 लोग बैठे हुए थे. कुछ बाराती रास्ते मे उतर गए. इस दौरान ड्राइवर अजहर और राजेशधर दुबे में मोदी- योगी के नाम पर गाड़ी में ही राजनीतिक बहस होने लगी, जिससे नाराज होकर ड्राइवर ने पहले राजेशधर दुबे को नीचे उतार दिया और फिर उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी और फरार हो गया. बताया जा रहा है कि वह काफी दूर तक उनको घसीटता भी रहा. राजेशधर दुबे की मौके पर ही मौत हो गई. इस मामले में श्रीकांत प्रजापति अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है और फरार ड्राइवर की तलाश के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Kal ka Mausam: IMD ने 5 से 7 अक्टूबर के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा…
Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…
Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…
Saudi Riyadh Missile Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको की सुविधा को बैलिस्टिक…
Aaj Ka Panchang: जानें आश्विन कृष्ण नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल,…
Aaj Ka Rashifal 4 October 2026: रविवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों…