खेल

WTC Final: एक और ICC टूर्नामेंट हारा भारत, रवि शास्त्री बोले- ‘धोनी था तो मुमकिन था, अब भूल जाओ…’

Ravi Shastri On MS Dhoni: ‘आईसीसी ट्रॉफी जीतना आसान नहीं है, इसे आसान बनाया था महेंद्र सिंह धोनी ने…’. डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद रवि शास्त्री का ये बयान खूब चर्चा में है. हर एक भारतीय फैंस इस बात को महसूस कर सकता है कि एमएस धोनी भारतीय क्रिकेट के लिए क्या मायने रखते हैं. रवि शास्त्री ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया की तीन आईसीसी ट्रॉफी की यादगार जीत को याद किया. दरअसल, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में कमेंट्री के दौरान भारत के पूर्व क्रिकेटर और मुख्य कोच ने कहा कि आईसीसी ट्रॉफी जीतना ‘आसान नहीं’ है, धोनी ने ‘इसे आसान बना दिया’. पूर्व कोच का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

आपको बता दें, एमएस धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में में टीम इंडिया को ट्रॉफी दिलाई. इस जीत के बाद से अब टीम इंडिया के हाथ आइसीसी ट्रॉफी नहीं लगी है. कपिल देव और सौरव गांगुली एकमात्र अन्य भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने भारत को ICC ट्रॉफी तक पहुंचाया. कपिल ने 1983 में भारत को पहली बार वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिलाने में मदद की, जबकि गांगुली ने 2002 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती, जिसे श्रीलंका के साथ शेयर किया गया था.

ये भी पढ़ें: WTC Final: पहले मिली हार अब लगा जुर्माना, टीम इंडिया के खिलाफ ICC का बड़ा एक्शन

ICC ट्रॉफी का सूखा कब होगा खत्म?

एमएस धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद से टीम इंडिया आईसीसी खिताब जीतने में नाकाम रही है. विराट कोहली 2019 एकदिवसीय विश्व कप जीतने के करीब पहुंचे जब भारत सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से 18 रन से हार गया. साल 2021 और 2023 में भी टीम इंडिया के पास मौका था लेकिन फाइनल मुकाबले के प्रेशर में टीम इंडिया पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई. टीम इंडिया के पास अब इस साल वनडे वर्ल्ड कप के रूप में एक बार और आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका आएगा. मगर उससे पहले टीम इंडिया को कई कड़े फैसले लेने की जरूरत है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

36 minutes ago

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

2 hours ago

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया दुनिया का हीरो, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के लिए दिया खास न्योता

Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…

2 hours ago

सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर बड़ा हवाई हमला: हूतियों ने दागे बैलिस्टिक मिसाइल, आसमान में उठा धुएं का गुबार

Saudi Riyadh Missile Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको की सुविधा को बैलिस्टिक…

2 hours ago

आज का पंचांग: नवमी तिथि में कौन सा समय शुभ? जानें राहुकाल, चौघड़िया और मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: जानें आश्विन कृष्ण नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल,…

3 hours ago