देश

Irfan Solanki: एनबीडब्ल्यू जारी होने से सपा विधायक इरफान की बढ़ी मुसीबतें, पुलिस कर रही है कुर्की की तैयारी

कानपुर में एक महिला की झोपड़ी में आग लगाने के मामले में फरार चल रहे सपा विधायक इरफान सोलंकी और उसके भाई रिजवान के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी होने की बाद उनकी मुसीबते बढ़ गई है. दोनों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही पुलिस अब कुर्की की तैयारी कर रही है.

आगजनी और रंगदारी मांगने के आरोपी सपा विधायक इरफान सोलंकी और उसके भाई रिजवान के खिलाफ न्यायालय ने नॉन बेलेबल वारण्ट जारी कर दिया है. एनबीडब्ल्यू जारी होने से इरफान मुसीबते बढ़ गई हैं. ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी विधायक इरफान सोलंकी और उनका भाई रिजवान फरार चल रहे हैं. दोनों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लखनऊ, राजस्थान और उन्नाव समेत कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. विधायक के नजदीकियों के यहां तलाश की जा रही है.

कुर्की की तैयारी कर रही पुलिस

सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद पुलिस अब कुर्की की तैयारी कर रही है. अगर विधायक और उनके भाई ने सरेंडर नहीं किया तो सीआरपीसी की धारा 82 के तहत पुलिस कुर्की की कार्यवाही करेगी.

लखनऊ में सादे वर्दी में लगी पुलिस

सपा विधायक इरफान सोलंकी और उसके भाई रिजवान की तलाश में पुलिस उसके लखनऊ स्थित घर पर नजर बनाएं हुए है. कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के नेतृत्व में पुलिस की टीम सादे वर्दी में उसके घर के आस-पास तैनात है. पुलिस ने  सपा पार्टी के कार्यलय के आस-पास भी तगड़ा जाल बिछा रखा है. बताया जा रहा है कि इरफान सोलंकी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने पार्टी कार्यलय आ सकता है. पुलिस इसी मौके की तलाश में है कि जब सपा नेता इरफान सोलंकी यहां पहुंचे तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले.

सपा नेता ने न्याय की लड़ाई का किया ऐलान

समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी आगजनी मामले में पिछले कई हफ्तों से फरार चल रहे हैं. उन्हें बचाने के लिए सपा के नेता आगे आए हैं.  इस मामले में  सपा प्रतिनिधिमंडल के मनोज पाण्डेय ने ऐलान किया कि सड़क से लेकर सदन तक यह लड़ाई न्याय के लिए लड़ी जाएगी.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

6 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

7 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

7 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

7 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

7 hours ago