असम सरकार में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए रविवार को लिखित परीक्षा आयोजित की गई. इस दौरान राज्य में करीब सात घंटे तक मोबाइल इंटरनेट (Assam Internet Suspension) सेवाएं बंद रहीं. पूरे राज्य में सुबह 8:30 बजे से शाम 4.30 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप रही. आधिकारिक अधिसूचना के जरिए इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी की जानकारी दी गई. कहा गया कि राज्य में सुबह 8.30 बजे से शाम 4:30 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं.
असम डायरेक्ट रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (एडीआरई) के द्वारा परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई. सुबह की शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक थी. जबकि शाम की शिफ्ट दोपहर 1.30 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच थी. अधिकारी ने बताया कि इस बीच वॉयस कॉल और ब्रॉडबैंड सेवाएं चालू रखी गई थी.
विभिन्न सरकारी विभागों में चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती के लिए राज्य के 28 जिलों में लिखित परीक्षा ली गई. दो पालियों में आयोजित की गई इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 13,79,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य प्रशासन चाहता है कि लिखित परीक्षा स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाए ताकि केवल योग्यता के आधार पर सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवारों का चयन किया जा सके. उन्होंने कहा कि सेवाओं को इसलिए सस्पेंड किया गया ताकि परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी न हो.
उन्होंने कहा, “पहले भी कई बार ऐसा देखा गया है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स, यूट्यूब और कैम-स्कैनर आदि जैसे विभिन्न मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करते हुए अनुचित साधनों का सहारा लिया है. जो इंटरनेट, वाई-फाई, मोबाइल डेटा कनेक्टिविटी पर आधारित हैं. राज्य सरकार नहीं चाहती कि परीक्षा प्रक्रिया में कोई खामी रह जाए, जिससे भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता पर जनता के मन में संदेह या अविश्वास पैदा होने की संभावना हो.”
इससे पहले सितंबर में भी सरकारी विभागों में ग्रेड III पदों की भर्ती परीक्षा के लिए राज्य में मोबाइल इंटरनेट ( Internet Suspension) बंद कर दिया गया था. राज्य भर के 822 परीक्षा केंद्रों पर उस परीक्षा में 7 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “दो पालियों में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने के लिए 7,34,080 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. पहली पाली स्नातक डिग्री स्तर के वर्ग- III पदों के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली एचएसएलसी (ड्राइवर) पदों के लिए दोपहर 1.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक असम राज्य भर में फैले 822 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिनमें कुछ ऐसे केंद्र भी शामिल हैं जिनका धोखाधड़ी और अन्य कदाचार का इतिहास रहा है.”
-भारत एक्सप्रेस
Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…
Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बीएमसी ने दी संतोषजनक जानकारी। वरिष्ठ वकील…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'…
Donald Trump: मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने…
NEET PG 2027: नीट पीजी 2027 के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव; अब पर्सेंटाइल की…